‘तुम आतंकवादी हो’- अमेरिका में नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनूस को होना पड़ा बेईज़्ज़त!
हज़ारों बेगुनाह लोगों के मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए बांग्लादेशी प्रवासियों ने मोहम्मद यूनुस का जमकर किया विरोध , वीडियो वायरल
लेखक: admin
2 मिनट में पढ़ें

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बांग्लादेश की पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख और जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश के प्रवासियों ने उन्हें आतंकवादी बताया और वापस लौटने को कहा। प्रवासियों ने मोहम्मद युनूस को हजारों लोगों की मौत का जिम्मेदार भी बताया।
‘गो बैक’ के लगे नारे
बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख रहें नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनूस को न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बांग्लादेश के प्रवासियों के विरोध का सामना कारण पड़ा है। प्रवासियों से उनके खिलाफ नारे लगाएं। उन्हें हज़ारों बेगुनाह लोगों के मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए आतंकवादी कहा गया और ‘गो बैक’ के नारे लगें।
इंटरनेट पर वीडियो वायरल
मुहम्मद यूनुस को अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक़्त विरोध का सामना करना पड़ा जब उन्हें व्हीलचेयर पर एयरपोर्ट के बाहर लाया जा रहा था। बांग्लादेशी प्रवासियों के एक गुट ने उन्हें घेर लिया और प्रदर्शन करने लगें। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विरोध करने वाले कौन थें। सुरक्षा कर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें एयरपोर्ट से सुरक्षित बाहर निकाला।
क्या है मामला ?
गौरतलब है कि स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई थी। जिसके बाद 5 अगस्त 2024 को तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा था। उसके बाद अंतरिम सरकार के मुखिया बनाये गए थें मोहम्मद यूनुस। अंतरिम सरकार पर कुछ राजनीतिक समर्थकों के साथ अवामी लीग और अन्य लोगों ने राजनीतिक हमले रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप भी मढ़ा था। बांग्लादेश के हिन्दू अल्पसंख्यक को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया गया था। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी आलोचना हुई थी। लेकिन इन सबके वावजूद मोहम्मद यूनुस ने कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जिस कारण उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।






0 टिप्पणियां