Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम फेल, 1980 की तकनीक बनी वजह, एयर ट्रैफिक सिस्टम को लेकर परिवहन मंत्री ने रखी विशेष मांग

भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात करीब 2:24 बजे उड़ानों पर रोक लगी और सुबह करीब 6:45 बजे इसे हटा लिया गया। यानी चार घंटे से ज्यादा समय तक नई उड़ानों को उड़ान भरने की इजाजत नहीं थी।

लेखक: Manoj Prasad

अपडेट: 2 मिनट में पढ़ें

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम फेल, 1980 की तकनीक बनी वजह, एयर ट्रैफिक सिस्टम को लेकर परिवहन मंत्री ने रखी विशेष मांग
फोटो: social media

वॉशिंगटन | अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण हजारों उड़ानें प्रभावित होने का मामला अब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ गया है। इस गड़बड़ी के पीछे साइबर अटैक या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका होने की भी जांच की जा रही है। हालांकि, अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा है कि अब तक साइबर हमले या अनियंत्रित AI के इस्तेमाल का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। जांच एजेंसियां लगातार पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं।

क्या है पूरा मामला

अमेरिकी परिवहन मंत्री शॉन डफी के मुताबिक शुक्रवार को अमेरिकी समय के अनुसार दोपहर 3:36 बजे रडार और कम्युनिकेशन सिस्टम में गड़बड़ी शुरू हुई। इसके कुछ ही मिनट बाद करीब 3:54 बजे FAA ने पूरे अमेरिका में ग्राउंड स्टॉप लगाने का फैसला किया। रात करीब 8:15 बजे यह रोक हटा दी गई। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात करीब 2:24 बजे उड़ानों पर रोक लगी और सुबह करीब 6:45 बजे इसे हटा लिया गया। यानी चार घंटे से ज्यादा समय तक नई उड़ानों को उड़ान भरने की इजाजत नहीं थी।

पुरानी तकनीक बनी बड़ी परेशानी

अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने पहले इस गड़बड़ी के पीछे पुराने टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम को जिम्मेदार बताया था। उनके अनुसार, स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 3:36 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल केंद्रों और टर्मिनल रडार अप्रोच कंट्रोल (TRACON) केंद्रों के रडार और कम्युनिकेशन सिस्टम में समस्या आने लगी थी।

एयर ट्रैफिक सिस्टम को आधुनिक बनाने की मांग

इस घटना के बाद अमेरिकी सरकार ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को पूरी तरह आधुनिक बनाने की जरूरत पर जोर दिया है। गृह सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने परिवहन मंत्री सीन डफी की उस मांग का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस से नए सिस्टम के लिए फंड जारी करने की अपील की थी। मुलिन ने कहा कि अमेरिका का मौजूदा एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम काफी पुराना 1980 दशक का है और इसे आधुनिक बनाने में लंबे समय से पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दी गई। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कहा कि अब कांग्रेस को नए सिस्टम के निर्माण के लिए जरूरी फंड उपलब्ध कराना चाहिए।

ये भी पढ़ें: गहनों के लालच में खूनी खेल! मुर्शिदाबाद में 14 वर्षीय किशोरी ने 9 साल की सहेली की गला घोंटकर की हत्या

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Microsoft Outage: हॉन्गकॉन्ग के बैंकों में मचा हड़कंप, कर्मचारी ऑफलाइन करने लगे काम; जानिए कितना जरूरी है माइक्रोसॉफ्ट और कैसे ठप हो सकता है पूरा सिस्टम?

South China Morning Post के अनुसार हॉन्गकॉन्ग के वित्तीय केंद्र में कई बैंक कर्मचारियों को ईमेल भेजने और प्राप्त करने में दिक्कत हुई। कुछ…

Badrinath Shaw

हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में बवाल, 21 जिलों में हिंसा

ढाका: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी के ऐलान के बाद राजनीतिक तनाव एक बार फिर हिंसा में बदलता नजर आ रहा है।…

admin

मध्यावधि चुनाव में हार के बाद ट्रंप प्रशासन में बड़ा बदलाव, स्टीफन मिलर होंगे नए चीफ ऑफ स्टाफ

सुसी वाइल्स को सौंपी जाएगी राजनीतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी; 9 नवंबर से पदभार संभालेंगे मिलर, ट्रंप के बेहद भरोसेमंद सलाहकारों में हैं…

Manoj Prasad