Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

तृणमूल नेता जहांगीर खान पर फिर गिरी गाज, जिलाधिकारी के निर्देश पर घर तोड़ने की प्रक्रिया शुरू

लेखक: Manoj Prasad

1 मिनट में पढ़ें

तृणमूल नेता जहांगीर खान पर फिर गिरी गाज, जिलाधिकारी के निर्देश पर घर तोड़ने की प्रक्रिया शुरू
फोटो: social media

कोलकाता | दक्षिण 24 परगना जिले के फलता से बड़ी खबर सामने आई है। जेल में बंद तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर उनके कथित अवैध बहुमंजिला मकान को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मजदूर तोड़ेंगे

प्रशासनिक कार्रवाई के तहत फलता स्थित जहांगीर खान के मकान के अंदर रखा फर्नीचर और अन्य सामान बाहर निकाल लिया गया है। इसके बाद मजदूरों की मदद से मकान को तोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मकान तक पहुंचने वाली सड़क काफी संकरी है। ऐसे में वहां बुलडोजर ले जाना संभव नहीं है। इसी वजह से मशीनों के बजाय मजदूरों के जरिए मकान को तोड़ने की व्यवस्था की गई है।

प्रशासनिक कार्रवाई

जहांगीर खान पर फलता में कथित तौर पर अवैध रूप से बहुमंजिला इमारत का निर्माण कराने का आरोप है। इसी निर्माण से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर दक्षिण 24 परगना के जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक कर्मी मौजूद हैं। इस कार्रवाई से जहांगीर खान की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

कोलकाता नगर निगम की नई पहल, QR कोड से छठ श्रद्धालुओं को दिशा निर्देश

कोलकाता। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम ने इस बार एक नई पहल की है। छठ व्रतियों और…

Manoj Prasad

एक ही दिन में दो जगह आग का तांडव! बारासात और हावड़ा की झुग्गियों में कई झोपड़ियां जलकर खाक

त्योहारों के मौसम में कई परिवारों के सिर से छिन गया आशियाना, बारासात में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

Manoj Prasad

बंगाल में आवास योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात, सस्ते बालू के साथ 30 हजार रुपये की सहायता

पश्चिम बंगाल आवास योजना की दूसरी किस्त के तहत 7 लाख 171 लाभार्थियों के खातों में भेजे गए 60-60 हजार रुपये, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने…

Manoj Prasad

बंगाल की धरती पर छठ का बढ़ता कारवां, कोलकाता में बिहार की संस्कृति ने बनाई खास पहचान

बिहार-यूपी से आए लोगों ने कोलकाता में जीवित रखी छठ की परंपरा, हुगली के घाट बने लोक आस्था के प्रमुख केंद्र, रवींद्र सरोवर विवाद ने छवि को…

Badrinath Shaw