Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

कोलकाता नगर निगम की नई पहल, QR कोड से छठ श्रद्धालुओं को दिशा निर्देश

लेखक: Manoj Prasad

1 मिनट में पढ़ें

कोलकाता नगर निगम की नई पहल, QR कोड से छठ श्रद्धालुओं को दिशा निर्देश
फोटो: social media

कोलकाता। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम ने इस बार एक नई पहल की है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम ने QR कोड की व्यवस्था शुरू की है। अब श्रद्धालु अपने मोबाइल फोन से QR कोड स्कैन कर संबंधित घाट की लोकेशन, वहां तक पहुंचने का रास्ता और इमरजेंसी सेवाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

शिफ्ट होने के बाद पहली छठ पूजा के मौके पर नगर निगम की यह नई पहल श्रद्धालुओं के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। खासकर उन लोगों को इसका फायदा मिलेगा, जिन्हें अपने आसपास के छठ घाटों की सही लोकेशन या वहां तक पहुंचने के रास्ते की जानकारी नहीं है।

नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता नगर निगम और KMDA के अंतर्गत कुल 163 घाटों पर छठ पूजा की अनुमति दी गई है। इनमें कोलकाता नगर निगम के 16 क्षेत्रों में कुल 124 स्थानों पर घाटों की व्यवस्था की गई है। गंगा नदी के किनारे 30 घाट और आदि गंगा के किनारे 2 घाट बनाए गए हैं। इसके अलावा श्रद्धालु 86 तालाबों और अन्य जलाशयों के साथ 6 कृत्रिम जलाशयों में भी छठ पूजा कर सकेंगे।

वहीं, KMDA क्षेत्र में 24 स्थायी और 15 अस्थायी घाट तैयार किए गए हैं। प्रशासन की कोशिश है कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को साफ-सफाई, आवागमन और सुरक्षा से जुड़ी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: बंगाल की धरती पर छठ का बढ़ता कारवां, कोलकाता में बिहार की संस्कृति ने बनाई खास पहचान

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लगाए ‘छठी मैया की जय’ का जयकारा, बोले – ‘पिछली सरकार पूजा में भी करती थी भेदभाव

कोलकाता: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को हावड़ा के काजीपाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्ववर्ती वामपंथी और तृणमूल…

Manoj Prasad

नेताजी इंडोर में पांच लाख कंठों से गूंजा हनुमान चालीसा, युवाओं की भागीदारी पर खुश हुए सीएम शुभेंदु

कोलकाता। नेताजी इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को पांच लाख कंठों से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

Manoj Prasad

एक ही दिन में दो जगह आग का तांडव! बारासात और हावड़ा की झुग्गियों में कई झोपड़ियां जलकर खाक

त्योहारों के मौसम में कई परिवारों के सिर से छिन गया आशियाना, बारासात में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

Manoj Prasad

बंगाल में आवास योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात, सस्ते बालू के साथ 30 हजार रुपये की सहायता

पश्चिम बंगाल आवास योजना की दूसरी किस्त के तहत 7 लाख 171 लाभार्थियों के खातों में भेजे गए 60-60 हजार रुपये, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने…

Manoj Prasad