Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

ट्रम्प के लिए मस्क ने खोला खजाना, रिपब्लिकन पार्टी को 3,500 करोड़ रुपये से ज्यादा दिए

लेखक: admin

2 मिनट में पढ़ें

ट्रम्प के लिए मस्क ने खोला खजाना, रिपब्लिकन पार्टी को 3,500 करोड़ रुपये से ज्यादा दिए
फोटो: Google

वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क ने अमेरिका के आगामी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों की मदद के लिए 276 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,600 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा दिया है। यह राशि मिडटर्म चुनावों में किसी एक व्यक्ति की ओर से दिए गए सबसे बड़े चंदे में शामिल बताई जा रही है। मस्क का यह आर्थिक समर्थन ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों के बीच चुनावी मुकाबले की तैयारी तेज हो रही है। मस्क के चंदे से रिपब्लिकन उम्मीदवारों को प्रचार और मतदाताओं तक पहुंचने में मदद मिल रही है।

2024 के चुनाव से भी ज्यादा खर्च

रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने 2025-26 के दौरान अब तक रिपब्लिकन पार्टी को करीब 366 मिलियन डॉलर यानी लगभग 3,500 करोड़ रुपये दिए हैं। यह 2024 के अमेरिकी चुनाव में उनके करीब 290 मिलियन डॉलर के योगदान से अधिक है। मस्क ने मई 2025 में राजनीतिक खर्च कम करने की बात कही थी। हालांकि, ताजा चंदे से संकेत मिलता है कि अमेरिकी राजनीति में उनकी भूमिका अब भी महत्वपूर्ण बनी हुई है।

ट्रम्प के साथ फिर बढ़ती नजदीकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मतभेदों के बाद मस्क कुछ समय तक राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कम सक्रिय नजर आए थे। हालांकि, हाल के दिनों में दोनों कई कार्यक्रमों में साथ दिखाई दिए हैं और एक-दूसरे की तारीफ भी की है। 8 अक्टूबर 2026 को ट्रम्प ने मस्क को नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन से सम्मानित किया था। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकी ने भी राजनीतिक हलकों में ध्यान खींचा है।

3,000 लोगों की टीम मतदाताओं से कर रही संपर्क

मस्क का राजनीतिक संगठन अमेरिका PAC रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, संगठन की करीब 3,000 लोगों की टीम घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रही है और उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित कर रही है। संगठन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य रिपब्लिकन उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन बढ़ाना है। इसके लिए विज्ञापनों और जमीनी प्रचार दोनों का सहारा लिया जा रहा है।

टेक्सास के चुनाव पर भी नजर

मस्क के चुनावी अभियान में टेक्सास का सीनेट चुनाव भी अहम बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिपब्लिकन उम्मीदवार केन पैक्सटन के समर्थन में बड़े पैमाने पर विज्ञापन अभियान चलाया जा रहा है। टेक्सास मस्क के लिए कारोबारी लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। उनकी कंपनी स्पेसएक्स का राज्य में बड़ा कारोबार है और मस्क का ऑस्टिन में भी ठिकाना है।

विज्ञापनों में सामाजिक मुद्दों पर जोर

मस्क के राजनीतिक संगठन के प्रचार में ट्रांसजेंडर अधिकारों और समाजवाद जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता दी जा रही है। इन मुद्दों के जरिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की नीतियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मस्क का बढ़ता राजनीतिक खर्च दिखाता है कि वे अमेरिकी चुनावों में रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, इस निवेश का चुनावी नतीजों पर कितना असर पड़ेगा, यह नवंबर में होने वाले मतदान के बाद ही स्पष्ट होगा।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम फेल, 1980 की तकनीक बनी वजह, एयर ट्रैफिक सिस्टम को लेकर परिवहन मंत्री ने रखी विशेष मांग

भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात करीब 2:24 बजे उड़ानों पर रोक लगी और सुबह करीब 6:45 बजे इसे हटा लिया गया। यानी चार घंटे से ज्यादा समय तक नई…

Manoj Prasad

Microsoft Outage: हॉन्गकॉन्ग के बैंकों में मचा हड़कंप, कर्मचारी ऑफलाइन करने लगे काम; जानिए कितना जरूरी है माइक्रोसॉफ्ट और कैसे ठप हो सकता है पूरा सिस्टम?

South China Morning Post के अनुसार हॉन्गकॉन्ग के वित्तीय केंद्र में कई बैंक कर्मचारियों को ईमेल भेजने और प्राप्त करने में दिक्कत हुई। कुछ…

Badrinath Shaw

हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में बवाल, 21 जिलों में हिंसा

ढाका: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी के ऐलान के बाद राजनीतिक तनाव एक बार फिर हिंसा में बदलता नजर आ रहा है।…

admin