Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

तारापीठ के आलीशान होटल में दो महीने के भीतर फिर लगी आग, तड़के मची अफरातफरी

लेखक: Manoj Prasad

अपडेट: 1 मिनट में पढ़ें

तारापीठ के आलीशान होटल में दो महीने के भीतर फिर लगी आग, तड़के मची अफरातफरी
फोटो: social media

बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में मंगलवार सुबह एक आलीशान निजी होटल में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि, इस घटना में होटल में ठहरे सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। करीब दो महीने पहले तारापीठ के एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में ताजा घटना से एक बार फिर लोगों में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, रामपुरहाट से तारापीठ जाने वाले रास्ते पर स्थित आलीशान निजी होटल ‘गॉड्स काउंटी’ में मंगलवार सुबह करीब चार बजे आग लगी। होटल की दूसरी मंजिल पर आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की एक गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, होटल में ठहरे किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।

प्रारंभिक जांच के बाद दमकल विभाग के सूत्रों ने बताया कि दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 201 में बिस्तर पर सबसे पहले आग लगी थी। इसके बाद आग फैलने लगी और होटल के अन्य हिस्सों में धुआं भर गया। देखते ही देखते चारों ओर काला धुआं छा गया, जिससे होटल के भीतर और आसपास अफरातफरी मच गई।

फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि पिछले अगस्त में तारापीठ के एक होटल में भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे के करीब दो महीने बाद एक बार फिर होटल में आग लगने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

विषय:#tarapithtarapith
खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

कोलकाता नगर निगम की नई पहल, QR कोड से छठ श्रद्धालुओं को दिशा निर्देश

कोलकाता। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम ने इस बार एक नई पहल की है। छठ व्रतियों और…

Manoj Prasad

एक ही दिन में दो जगह आग का तांडव! बारासात और हावड़ा की झुग्गियों में कई झोपड़ियां जलकर खाक

त्योहारों के मौसम में कई परिवारों के सिर से छिन गया आशियाना, बारासात में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

Manoj Prasad

बंगाल में आवास योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात, सस्ते बालू के साथ 30 हजार रुपये की सहायता

पश्चिम बंगाल आवास योजना की दूसरी किस्त के तहत 7 लाख 171 लाभार्थियों के खातों में भेजे गए 60-60 हजार रुपये, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने…

Manoj Prasad

बंगाल की धरती पर छठ का बढ़ता कारवां, कोलकाता में बिहार की संस्कृति ने बनाई खास पहचान

बिहार-यूपी से आए लोगों ने कोलकाता में जीवित रखी छठ की परंपरा, हुगली के घाट बने लोक आस्था के प्रमुख केंद्र, रवींद्र सरोवर विवाद ने छवि को…

Badrinath Shaw