Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 39 लोगों की मौत

लेखक: admin

1 मिनट में पढ़ें

Spain Train Accident
Spain Train Accident · फोटो: Aaj Tak

मैड्रिड। स्पेन के सेंट्रल हिस्से में बुधवार को दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 39 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। स्पेन के रेल सिस्टम ऑपरेटर ADIF के मुताबिक, दुर्घटना टोलेडो प्रांत में हुई।

ब्रिटिश समाचार एजेंसी द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, एक ही दिशा में जा रही दो हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं। TVE की रिपोर्ट के मुताबिक, एक ट्रेन दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है।

पास के शहर उर्दा के मेयर मैनुअल गैलन ने स्पेनिश सरकारी प्रसारक TVE को बताया कि हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों के इलाज की व्यवस्था करने के लिए सिविल प्रोटेक्शन अधिकारियों ने उनके टाउन हॉल के स्पोर्ट्स पवेलियन को तैयार करने के लिए कहा है।

वहीं, पास के गांव लॉस येबेनेस के मेयर जीसस पेरेज ने TVE को बताया कि शुरुआती जानकारी से हादसा बेहद भयावह लग रहा है। कैस्टिला ला मांचा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एमिलियानो गार्सिया-पेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वह दुर्घटनास्थल पर जा रहे हैं। हादसे के कारण इलाके में रेल सेवाएं बाधित हुई हैं।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम फेल, 1980 की तकनीक बनी वजह, एयर ट्रैफिक सिस्टम को लेकर परिवहन मंत्री ने रखी विशेष मांग

भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात करीब 2:24 बजे उड़ानों पर रोक लगी और सुबह करीब 6:45 बजे इसे हटा लिया गया। यानी चार घंटे से ज्यादा समय तक नई…

Manoj Prasad

Microsoft Outage: हॉन्गकॉन्ग के बैंकों में मचा हड़कंप, कर्मचारी ऑफलाइन करने लगे काम; जानिए कितना जरूरी है माइक्रोसॉफ्ट और कैसे ठप हो सकता है पूरा सिस्टम?

South China Morning Post के अनुसार हॉन्गकॉन्ग के वित्तीय केंद्र में कई बैंक कर्मचारियों को ईमेल भेजने और प्राप्त करने में दिक्कत हुई। कुछ…

Badrinath Shaw

हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में बवाल, 21 जिलों में हिंसा

ढाका: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी के ऐलान के बाद राजनीतिक तनाव एक बार फिर हिंसा में बदलता नजर आ रहा है।…

admin