सीए फाउंडेशन परीक्षा में कंसिका और महक गुप्ता संयुक्त रूप से टॉपर
लेखक: admin
1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने शुक्रवार, 6 नवंबर को सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार हरियाणा के हिसार की कंसिका और हैदराबाद की महक गुप्ता ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। दोनों छात्राओं ने कुल 400 में से 361 अंक प्राप्त किए, जो 90.25 प्रतिशत के बराबर हैं।
कंसिका और महक गुप्ता ने किया संयुक्त रूप से टॉप
सीए फाउंडेशन परीक्षा की टॉपर्स सूची में कंसिका और महक गुप्ता संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं। हरियाणा के हिसार की रहने वाली कंसिका और हैदराबाद की महक गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 361-361 अंक हासिल किए। दोनों ने 90.25 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर अपनी जगह बनाई।
स्पर्श खंडेलवाल और जे. जयंथ दूसरे स्थान पर
टॉपर्स की सूची में राजस्थान के स्पर्श खंडेलवाल और चेन्नई के जे. जयंथ ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दोनों अभ्यर्थियों ने 359 अंक हासिल किए। वहीं, ग्वालियर की वैभवी सिंघल 358 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन के टॉपर्स
पहला स्थान: कंसिका (हिसार, हरियाणा) और महक गुप्ता (हैदराबाद) – 361 अंक (90.25%)
दूसरा स्थान: स्पर्श खंडेलवाल (राजस्थान) और जे. जयंथ (चेन्नई) – 359 अंक
तीसरा स्थान: वैभवी सिंघल (ग्वालियर) – 358 अंक
ICAI की ओर से रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इस बार टॉपर्स की सूची में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।






0 टिप्पणियां