Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

एअर इंडिया का बड़ा फैसला, यूरोप-अमेरिका की अधिक उड़ानें मुंबई से संचालित करने की योजना

लेखक: admin

1 मिनट में पढ़ें

एअर इंडिया का बड़ा फैसला, यूरोप-अमेरिका की अधिक उड़ानें मुंबई से संचालित करने की योजना
फोटो: सोशल मीडिया

नई दिल्ली। पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एअर इंडिया अपने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की रणनीति में बदलाव करने जा रही है। एयरलाइन यूरोप और अमेरिका जाने वाली अधिक उड़ानों को दिल्ली के बजाय मुंबई से संचालित करने की योजना बना रही है। कंपनी के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक तेवोल्डे गेब्रेमरियम ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

‘एविएशन इंडिया एंड साउथ एशिया, 2026’ कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद होने का असर दिल्ली से संचालित उड़ानों पर मुंबई की तुलना में अधिक पड़ा है। इसी वजह से एयरलाइन अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की समीक्षा कर रही है। हालांकि, दिल्ली से यूरोप और अमेरिका के लिए उड़ानें पहले की तरह जारी रहेंगी।

एअर इंडिया पश्चिमी देशों के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से बेंगलुरु को अपना तीसरा परिचालन केंद्र बनाने पर भी विचार कर रही है। कंपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का विस्तार करने के लिए और वाइड-बॉडी विमान खरीदने की योजना बना रही है।

गेब्रेमरियम के अनुसार, ईंधन की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक परिस्थितियां विमानन उद्योग के सामने साझा चुनौतियां हैं। हालांकि, पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद होने का असर भारतीय एयरलाइनों पर विशेष रूप से पड़ रहा है। कंपनी विदेशों में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने और परिचालन लागत घटाने पर भी काम कर रही है।

फिलहाल एअर इंडिया के बेड़े में 171 विमान हैं, जिनमें 61 वाइड-बॉडी विमान शामिल हैं। एयरलाइन ने कुल 600 विमानों का ऑर्डर दिया है, जिनमें से लगभग 540 विमानों की आपूर्ति आने वाले वर्षों में होनी है। लंबित ऑर्डर में करीब 70 वाइड-बॉडी विमान शामिल हैं।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

एअर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

नई दिल्ली। सऊदी अरब में बदलते सुरक्षा हालात के मद्देनजर एअर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें 20 अक्टूबर तक…

admin

Microsoft Outage: हॉन्गकॉन्ग के बैंकों में मचा हड़कंप, कर्मचारी ऑफलाइन करने लगे काम; जानिए कितना जरूरी है माइक्रोसॉफ्ट और कैसे ठप हो सकता है पूरा सिस्टम?

South China Morning Post के अनुसार हॉन्गकॉन्ग के वित्तीय केंद्र में कई बैंक कर्मचारियों को ईमेल भेजने और प्राप्त करने में दिक्कत हुई। कुछ…

Badrinath Shaw

सीए फाउंडेशन परीक्षा में कंसिका और महक गुप्ता संयुक्त रूप से टॉपर

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने शुक्रवार, 6 नवंबर को सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन की परीक्षा का परिणाम घोषित…

admin

बंगाल में जिंदल का बड़ा निवेश, जनवरी में शुरू होगी नई पावर यूनिट की तैयारी, सीएम से हुई मुलाकात

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। राज्य में औद्योगिक नीति की…

admin