Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

क्रिप्टो जगत की सबसे बड़ी हैकिंग, बाइनेंस से 60 हजार करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी चोरी; उत्तर कोरिया पर शक

लेखक: admin

2 मिनट में पढ़ें

Crypto Currency
Crypto Currency · फोटो: ABP News

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस में बड़ी सेंधमारी का मामला सामने आया है। दावा है कि हैकरों ने प्लेटफॉर्म से 6.3 अरब डॉलर यानी करीब 60 हजार करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी चुरा ली। इसे क्रिप्टो इंडस्ट्री के इतिहास की सबसे बड़ी हैकिंग बताया जा रहा है। घटना के बाद बाइनेंस ने सुरक्षा जांच पूरी होने तक अपने प्लेटफॉर्म पर पैसे जमा करने और निकालने की सुविधा पर रोक लगा दी है। इस घटना का असर क्रिप्टो बाजार पर भी पड़ा और बिटकॉइन समेत कई अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। ब्लॉकचेन रिसर्च फर्म टीआरएम लैब्स के मुताबिक, इस हैकिंग के पीछे उत्तर कोरिया का हाथ होने की आशंका है।

बाइनेंस ने जमा और निकासी पर लगाई रोक


हैकिंग का पता चलते ही बाइनेंस ने ग्राहकों के पैसे जमा करने और निकालने की सुविधा अस्थायी रूप से बंद कर दी, ताकि आगे किसी तरह की चोरी को रोका जा सके। कंपनी ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि उनका पैसा सुरक्षित है। जांच में किसी ग्राहक को नुकसान होने की पुष्टि हुई तो उसकी भरपाई की जाएगी। कंपनी की सुरक्षा टीमें अंतरराष्ट्रीय पुलिस और साइबर विशेषज्ञों के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही हैं।

पिछली बड़ी क्रिप्टो हैकिंग से चार गुना अधिक चोरी


इससे पहले 2025 में दुबई स्थित क्रिप्टो एक्सचेंज बायबिट से 1.5 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चोरी हुई थी। उस घटना के पीछे भी उत्तर कोरियाई हैकरों का हाथ बताया गया था। वहीं, 2022 में रोनिन नेटवर्क से करीब 62.5 करोड़ डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चोरी हुई थी। बाइनेंस से हुई कथित 6.3 अरब डॉलर की चोरी इन दोनों घटनाओं से काफी बड़ी है।

30 करोड़ से अधिक यूजर्स पर असर की आशंका


बाइनेंस के 100 से अधिक देशों में 30 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। इनमें करीब 2 से 2.5 करोड़ भारतीय यूजर्स होने का अनुमान है। हालांकि, इस घटना से कितने यूजर्स के व्यक्तिगत अकाउंट प्रभावित हुए हैं, इसका सटीक आंकड़ा कंपनी ने अभी जारी नहीं किया है।

डेवलपर के लैपटॉप से सेंधमारी की आशंका


बाइनेंस की शुरुआती जांच में कंपनी के एक डेवलपर इंजीनियर का लैपटॉप हैक होने की आशंका जताई गई है। माना जा रहा है कि हैकरों ने इसी लैपटॉप के जरिए कंपनी के सर्विस कंटेनर तक पहुंच बनाई और बिना अनुमति निकासी के आदेश जारी किए। हालांकि, बाइनेंस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी यूजर की प्राइवेट की लीक होने के सबूत नहीं मिले हैं।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम फेल, 1980 की तकनीक बनी वजह, एयर ट्रैफिक सिस्टम को लेकर परिवहन मंत्री ने रखी विशेष मांग

भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात करीब 2:24 बजे उड़ानों पर रोक लगी और सुबह करीब 6:45 बजे इसे हटा लिया गया। यानी चार घंटे से ज्यादा समय तक नई…

Manoj Prasad

Microsoft Outage: हॉन्गकॉन्ग के बैंकों में मचा हड़कंप, कर्मचारी ऑफलाइन करने लगे काम; जानिए कितना जरूरी है माइक्रोसॉफ्ट और कैसे ठप हो सकता है पूरा सिस्टम?

South China Morning Post के अनुसार हॉन्गकॉन्ग के वित्तीय केंद्र में कई बैंक कर्मचारियों को ईमेल भेजने और प्राप्त करने में दिक्कत हुई। कुछ…

Badrinath Shaw

हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में बवाल, 21 जिलों में हिंसा

ढाका: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी के ऐलान के बाद राजनीतिक तनाव एक बार फिर हिंसा में बदलता नजर आ रहा है।…

admin