Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

कोलकाता पुस्तक मेले की स्वर्ण जयंती की तैयारी तेज, 2027 की थीम होगी ‘भारतवर्ष’

लेखक: admin

1 मिनट में पढ़ें

कोलकाता पुस्तक मेले की स्वर्ण जयंती की तैयारी तेज, 2027 की थीम होगी ‘भारतवर्ष’
फोटो: Google

कोलकाता, 15 अक्टूबर। कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले के 50वें स्वर्ण जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजक संस्था पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड तथा राज्य सरकार की ओर से गठित पुस्तक मेला सलाहकार समिति के सदस्यों ने साल्टलेक स्थित मेला परिसर का कल संयुक्त निरीक्षण किया। आगामी 22 जनवरी से 4 फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाले इस मेले की थीम ‘भारतवर्ष’ होगी।

मेले की तैयारियों का जायजा


समाचार पत्र में प्रकाशित एक विज्ञापन को लेकर आयोजकों और सरकार के बीच विवाद तथा खींचतान सामने आने के करीब एक महीने बाद दोनों पक्षों ने पहली बार संयुक्त रूप से मेला परिसर का निरीक्षण किया। बुधवार दोपहर गिल्ड के त्रिदिब चट्टोपाध्याय और सुधांशु शेखर दे सहित सरकारी सलाहकार समिति के प्रतिनिधि प्रसेनजीत बक्सी ने परिसर की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।

भारत की विरासत पर रहेगा जोर


पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड, ईजेडसीसी और नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस मेले में भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को प्रमुखता दी जाएगी। मेला परिसर में वंदे मातरम् के 150 वर्ष, स्वतंत्रता के 80 वर्ष, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा देश विभाजन की त्रासदी से जुड़े विषयों को प्रस्तुत किया जाएगा।

स्टॉल आवंटन में ऑनलाइन व्यवस्था


स्टॉल बुकिंग और आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे। पहले से जमा आवेदनों को भी डिजिटल प्रणाली में शामिल किया जाएगा। आवेदनों की प्रारंभिक छंटनी के बाद लॉटरी के माध्यम से स्टॉलों का आवंटन किया जाएगा।

22 जनवरी को होगा उद्घाटन


आयोजकों के अनुसार, पुस्तक मेले का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा और यह 4 फरवरी तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अलावा कई लेखक, साहित्यकार, कवि और अन्य विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

कोलकाता नगर निगम की नई पहल, QR कोड से छठ श्रद्धालुओं को दिशा निर्देश

कोलकाता। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम ने इस बार एक नई पहल की है। छठ व्रतियों और…

Manoj Prasad

एक ही दिन में दो जगह आग का तांडव! बारासात और हावड़ा की झुग्गियों में कई झोपड़ियां जलकर खाक

त्योहारों के मौसम में कई परिवारों के सिर से छिन गया आशियाना, बारासात में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

Manoj Prasad

बंगाल में आवास योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात, सस्ते बालू के साथ 30 हजार रुपये की सहायता

पश्चिम बंगाल आवास योजना की दूसरी किस्त के तहत 7 लाख 171 लाभार्थियों के खातों में भेजे गए 60-60 हजार रुपये, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने…

Manoj Prasad

बंगाल की धरती पर छठ का बढ़ता कारवां, कोलकाता में बिहार की संस्कृति ने बनाई खास पहचान

बिहार-यूपी से आए लोगों ने कोलकाता में जीवित रखी छठ की परंपरा, हुगली के घाट बने लोक आस्था के प्रमुख केंद्र, रवींद्र सरोवर विवाद ने छवि को…

Badrinath Shaw