Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

जियो आईपीओ ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन

लेखक: Manoj Prasad

2 मिनट में पढ़ें

जियो आईपीओ ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन
फोटो: social media

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 23 अक्टूबर को रिकॉर्ड मांग के साथ बंद हुआ। इस इश्यू को कुल 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और इसके लिए एक करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इसके साथ ही जियो आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया वैश्विक रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वारी एनर्जीज के नाम था, जिसे करीब 97.3 लाख आवेदन मिले थे।

क्यूआईबी निवेशकों ने दिखाई सबसे ज्यादा दिलचस्पी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में पेश किए गए 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले निवेशकों ने करीब 438 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 70.55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस श्रेणी के लिए आरक्षित करीब 4.9 करोड़ शेयरों के मुकाबले 345.75 करोड़ से अधिक शेयरों की बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 14 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया। इस वर्ग के लिए रखे गए 3.64 करोड़ शेयरों के मुकाबले 51.03 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले। वहीं, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.72 गुना सब्सक्राइब हुआ। उनके लिए आरक्षित 8.5 करोड़ शेयरों के मुकाबले 23.11 करोड़ शेयरों की बोलियां लगाई गईं।

30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ

जियो प्लेटफॉर्म्स का यह आईपीओ 30,213 करोड़ रुपये का था। इसमें 27 करोड़ नए शेयर जारी किए गए। खास बात यह रही कि इस इश्यू में रिलायंस इंडस्ट्रीज या रणनीतिक निवेशकों मेटा और गूगल की ओर से मौजूदा शेयरों की बिक्री नहीं की गई। इस तरह यह पूरी तरह नए शेयर जारी करने वाला देश का सबसे बड़ा आईपीओ बना।

बोली लगाने का समय भी बढ़ाया गया

निवेशकों की भारी मांग को देखते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने आईपीओ के दौरान बोली लगाने का समय बढ़ाया था। सामान्य तौर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली बोली प्रक्रिया को इस इश्यू के दौरान सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित किया गया, ताकि बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों को संभाला जा सके।

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मिले रिकॉर्ड आवेदनों और मजबूत सब्सक्रिप्शन ने इसे भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सार्वजनिक निर्गमों में शामिल कर दिया है। अब निवेशकों की नजर शेयरों के आवंटन और बाजार में इसकी लिस्टिंग पर रहेगी।

विषय:#ipo#jioJIO ipo
खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Microsoft Outage: हॉन्गकॉन्ग के बैंकों में मचा हड़कंप, कर्मचारी ऑफलाइन करने लगे काम; जानिए कितना जरूरी है माइक्रोसॉफ्ट और कैसे ठप हो सकता है पूरा सिस्टम?

South China Morning Post के अनुसार हॉन्गकॉन्ग के वित्तीय केंद्र में कई बैंक कर्मचारियों को ईमेल भेजने और प्राप्त करने में दिक्कत हुई। कुछ…

Badrinath Shaw

सीए फाउंडेशन परीक्षा में कंसिका और महक गुप्ता संयुक्त रूप से टॉपर

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने शुक्रवार, 6 नवंबर को सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन की परीक्षा का परिणाम घोषित…

admin

बंगाल में जिंदल का बड़ा निवेश, जनवरी में शुरू होगी नई पावर यूनिट की तैयारी, सीएम से हुई मुलाकात

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। राज्य में औद्योगिक नीति की…

admin

एअर इंडिया का बड़ा फैसला, यूरोप-अमेरिका की अधिक उड़ानें मुंबई से संचालित करने की योजना

नई दिल्ली। पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एअर इंडिया अपने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की रणनीति में बदलाव करने जा रही है।…

admin