Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

गंगासागर मेले का दायरा 6 लाख वर्गफुट बढ़ेगा, राष्ट्रीय मेले का दर्जा दिलाने की कोशिश तेज

लेखक: admin

अपडेट: 1 मिनट में पढ़ें

GANGASAGAR MELA
GANGASAGAR MELA · फोटो: सोशल मीडिया

कोलकाता। गंगासागर मेले का क्षेत्रफल इस बार करीब 6 लाख वर्गफुट बढ़ाया जा रहा है। रिकॉर्ड भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नवान्न सूत्रों के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस बार मेले का क्षेत्रफल बढ़कर 18 लाख वर्गफुट होने जा रहा है। अब तक करीब 12 लाख वर्गफुट क्षेत्र में मेले का आयोजन होता था। मेले का दायरा बढ़ने से भीड़ को नियंत्रित करने में आसानी होगी। साथ ही, तीर्थयात्रियों के आवागमन और ठहरने की सुविधा के लिए अतिरिक्त बस स्टैंड, हेलीपैड और यात्री निवास बनाए जा रहे हैं।

गंगासागर मेले को देश के प्रमुख धार्मिक मेलों में शामिल करने के लिए राज्य प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। इस तीर्थस्थल को राष्ट्रीय मेले का दर्जा दिलाने की मांग भी राज्य सरकार ने फिर उठाई है। गंगासागर को रेल और सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहले ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह कर चुके हैं। मेले को जल्द राष्ट्रीय मान्यता दिलाने के लिए प्रशासन के उच्च स्तर पर प्रयास जारी हैं। राज्य के लोक निर्माण मंत्री अजय पोद्दार ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है और उन्हें उम्मीद है कि इसी वर्ष गंगासागर मेले को राष्ट्रीय मेले का दर्जा मिल जाएगा।

इधर, मुड़ीगंगा नदी पर पुल निर्माण का काम भी काफी आगे बढ़ चुका है। राज्य प्रशासन गंगासागर मेले में आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दे रहा है, ताकि तीर्थयात्रियों को बेहतर आवागमन और ठहरने की सुविधाएं मिल सकें।

विषय:#Gangasagar Mela
खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

कोलकाता नगर निगम की नई पहल, QR कोड से छठ श्रद्धालुओं को दिशा निर्देश

कोलकाता। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम ने इस बार एक नई पहल की है। छठ व्रतियों और…

Manoj Prasad

छठ पूजा में मीट दुकानें रखनी होगी बंद , नगर पालिका के अल्टीमेटम से बढ़ा विवाद

रामपुरहाट। पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में छठ पूजा के दौरान मीट की दुकानें बंद रखने के नगर पालिका के आदेश को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया…

Manoj Prasad

एक ही दिन में दो जगह आग का तांडव! बारासात और हावड़ा की झुग्गियों में कई झोपड़ियां जलकर खाक

त्योहारों के मौसम में कई परिवारों के सिर से छिन गया आशियाना, बारासात में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

Manoj Prasad

गहनों के लालच में खूनी खेल! मुर्शिदाबाद में 14 वर्षीय किशोरी ने 9 साल की सहेली की गला घोंटकर की हत्या

नौदा के बाली गांव में वारदात के बाद शव को अपने घर में चौकी के नीचे छिपाया, मृत बच्ची के सोने के कान के झुमके और चांदी के गहने बरामद; आरोपी…

admin