Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

दिवाली की रात देशभर में आग का तांडव, 23 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।

लेखक: admin

3 मिनट में पढ़ें

दिवाली की रात देशभर में आग का तांडव, 23 लोगों की मौत
फोटो: Amar Ujala

मुंबई/दिल्ली। दिवाली की रात देश के कई शहरों में पटाखों और अन्य कारणों से आग लगने की घटनाओं में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए और कुछ के लापता होने की खबर है। सबसे अधिक मौतें मध्य प्रदेश में हुईं, जहां तीन अलग-अलग मकानों में आग लगने से 13 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, मुंबई के लोखंडवाला में आग लगने की एक अन्य घटना में भी एक व्यक्ति की जान चली गई। राजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग लापता हैं। हादसे में तीन दुकानें और कई दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। दिल्ली के नरेला में रॉकेट पटाखा पेट में लगने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश में आग से 13 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें एक दो महीने का शिशु था। वहीं, सिवनी जिले में एक सराफा व्यापारी के मकान में आग लगने से छह लोगों की जान चली गई। मृतकों में 16 वर्षीय किशोर भी शामिल है। प्रदेश में आग की अलग-अलग घटनाओं में कुल 13 लोगों की मौत हुई।

महाराष्ट्र में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मुंबई के लोखंडवाला में आग की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। मुंबई के डोंगरी इलाके में आग से कई दुकानें और झुग्गियां जल गईं। दादर के कामगार स्टेडियम में लगी आग पर दमकलकर्मियों ने 17 मिनट में काबू पा लिया। ठाणे में 17 मंजिला इमारत में भी आग लग गई, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुणे में आग की 63 घटनाएं सामने आईं, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

ये भा पढ़ें – दिवाली की शाम पंजाब में 1200 जगहों पर पराली जलाने का दावा, कपिल मिश्रा ने जांच की मांग की

राजस्थान और दिल्ली में भी हादसे

राजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग लापता हैं। इस हादसे में तीन दुकानें और कई दोपहिया वाहन जल गए। दिल्ली के नरेला में रॉकेट पटाखा पेट में लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई।

जम्मू, नागपुर और अन्य शहरों में भी आग

जम्मू के नेहरू मार्केट में एक गोदाम में आग लगने से 12 से अधिक दुकानें जल गईं। नागपुर में टीवीएस शोरूम में आग लगने से कई दोपहिया वाहन जल गए। असम के जोनाई के सिमेन चापोरी कमर्शियल क्षेत्र, पुणे के वडगांव शेरी, मुंबई के विद्याविहार, सिक्किम के गंगटोक स्थित सरकारी आवास और गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। उत्तर प्रदेश के बांदा में कबाड़ की दुकान में आग लगने से करीब 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। इन घटनाओं के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

नोटों की दीवार बनाकर की लक्ष्मी पूजा, नागौर के सुभाष की तस्वीर वायरल; नकदी जमा होने की बताई वजह

जयपुर। राजस्थान के नागौर में दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का एक अनोखा नजारा सामने आया है। यहां शराब कारोबारी सुभाष ने अपने घर में नोटों की दीवार…

Manoj Prasad

दीपावली-कालीपूजा की रात जमकर फोड़े गए प्रतिबंधित पटाखे, कोलकाता में 592 गिरफ्तार; 238.6 किलो पटाखे जब्त

कोलकाता | कालीपूजा की रात सरकारी निर्देशों और प्रतिबंधों की खुलेआम अनदेखी करते हुए कोलकाता में तेज आवाज वाले पटाखों का जमकर इस्तेमाल किया…

Manoj Prasad

दिवाली की शाम पंजाब में 1200 जगहों पर पराली जलाने का दावा, कपिल मिश्रा ने जांच की मांग की

सनातन धर्म को बदनाम करने के उद्देश्य से जानबूझकर आग लगाई गई। इसके लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए।

admin