Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

दिवाली की शाम पंजाब में 1200 जगहों पर पराली जलाने का दावा, कपिल मिश्रा ने जांच की मांग की

सनातन धर्म को बदनाम करने के उद्देश्य से जानबूझकर आग लगाई गई। इसके लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए।

लेखक: admin

1 मिनट में पढ़ें

दिवाली की शाम पंजाब में 1200 जगहों पर पराली जलाने का दावा, कपिल मिश्रा ने जांच की मांग की
फोटो: India Tv Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने पंजाब में दिवाली की शाम बड़े पैमाने पर पराली जलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि 8 नवंबर को दिवाली की शाम पंजाब में 1200 स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएं सामने आईं, जबकि 5, 6 और 7 नवंबर को यह संख्या 100 से 125 के बीच थी। कपिल मिश्रा ने यह बात एएनआई को दिए गए साक्षात्कार के दौरान कही।

किसानों ने की शिकायत


कपिल मिश्रा के मुताबिक, उन्हें पंजाब से किसानों के फोन आए थे। किसानों ने शिकायत की कि जब वे अपने घरों में दिवाली मना रहे थे, तब कुछ लोग उनके खेतों में आग लगाकर फरार हो रहे थे। शुरुआत में इन शिकायतों पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन बाद में सैटेलाइट डेटा की जांच में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए।

सनातन को बदनाम करने की साजिश


मिश्रा ने आरोप लगाया कि दिवाली और सनातन धर्म को बदनाम करने के उद्देश्य से जानबूझकर आग लगाई गई। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सभी 1200 स्थानों की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही आम आदमी पार्टी के नेताओं की कॉल डिटेल खंगालने की भी बात कही।

वहीं, उन्होंने दावा किया कि पहली बार दिवाली से पहले और बाद के AQI आंकड़ों में 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ सरकार और जनता को मिलकर लड़ना होगा।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

नोटों की दीवार बनाकर की लक्ष्मी पूजा, नागौर के सुभाष की तस्वीर वायरल; नकदी जमा होने की बताई वजह

जयपुर। राजस्थान के नागौर में दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का एक अनोखा नजारा सामने आया है। यहां शराब कारोबारी सुभाष ने अपने घर में नोटों की दीवार…

Manoj Prasad

अयोध्या में आज से दीपोत्सव की धूम, 56 घाटों पर जगमगाएंगे 30 लाख दीप

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर दीपों की रोशनी, रामकथा और सांस्कृतिक आयोजनों से जगमगाने के लिए तैयार है। बृहस्पतिवार से…

admin

दीपावली-कालीपूजा की रात जमकर फोड़े गए प्रतिबंधित पटाखे, कोलकाता में 592 गिरफ्तार; 238.6 किलो पटाखे जब्त

कोलकाता | कालीपूजा की रात सरकारी निर्देशों और प्रतिबंधों की खुलेआम अनदेखी करते हुए कोलकाता में तेज आवाज वाले पटाखों का जमकर इस्तेमाल किया…

Manoj Prasad