Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

दीपावली-कालीपूजा की रात जमकर फोड़े गए प्रतिबंधित पटाखे, कोलकाता में 592 गिरफ्तार; 238.6 किलो पटाखे जब्त

लेखक: Manoj Prasad

1 मिनट में पढ़ें

दीपावली-कालीपूजा की रात जमकर फोड़े गए प्रतिबंधित पटाखे, कोलकाता में 592 गिरफ्तार; 238.6 किलो पटाखे जब्त
फोटो: AI

कोलकाता | कालीपूजा की रात सरकारी निर्देशों और प्रतिबंधों की खुलेआम अनदेखी करते हुए कोलकाता में तेज आवाज वाले पटाखों का जमकर इस्तेमाल किया गया। वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन ने पटाखे फोड़ने के संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए थे। इनके अनुसार, रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति थी, जबकि तेज आवाज वाले पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद कालीपूजा की शाम से देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों में प्रतिबंधित पटाखों की आवाज गूंजती रही। हालांकि, पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।

पटाखे फोड़ने के आरोप में 205 गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कालीपूजा की रात कोलकाता में तेज आवाज वाले पटाखे फोड़ने के आरोप में 205 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, अभद्र व्यवहार के आरोप में 387 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस तरह शहर में कुल 592 लोगों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने अभियान के दौरान 238.6 किलोग्राम तेज आवाज वाले पटाखे जब्त किए। इसके अलावा छह लीटर शराब भी बरामद की गई।

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 593 लोगों पर कार्रवाई

कालीपूजा की रात शहर की सड़कों पर यातायात पुलिस भी मुस्तैद रही। बिना हेलमेट बाइक चलाने, लापरवाही से वाहन चलाने और नशे की हालत में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार, रविवार रात इन मामलों में कुल 593 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रशासन की सख्ती के बावजूद प्रतिबंधित पटाखों का इस्तेमाल और यातायात नियमों का उल्लंघन शहर में कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बना रहा।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

कोलकाता नगर निगम की नई पहल, QR कोड से छठ श्रद्धालुओं को दिशा निर्देश

कोलकाता। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम ने इस बार एक नई पहल की है। छठ व्रतियों और…

Manoj Prasad

एक ही दिन में दो जगह आग का तांडव! बारासात और हावड़ा की झुग्गियों में कई झोपड़ियां जलकर खाक

त्योहारों के मौसम में कई परिवारों के सिर से छिन गया आशियाना, बारासात में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

Manoj Prasad

बंगाल में आवास योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात, सस्ते बालू के साथ 30 हजार रुपये की सहायता

पश्चिम बंगाल आवास योजना की दूसरी किस्त के तहत 7 लाख 171 लाभार्थियों के खातों में भेजे गए 60-60 हजार रुपये, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने…

Manoj Prasad

बंगाल की धरती पर छठ का बढ़ता कारवां, कोलकाता में बिहार की संस्कृति ने बनाई खास पहचान

बिहार-यूपी से आए लोगों ने कोलकाता में जीवित रखी छठ की परंपरा, हुगली के घाट बने लोक आस्था के प्रमुख केंद्र, रवींद्र सरोवर विवाद ने छवि को…

Badrinath Shaw