Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, 4 दिन में 2 बार भूकंप

उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का झटका, कोई बड़ा नुकसान नहीं; लगातार कंपन से लोगों में दहशत

लेखक: admin

अपडेट: 2 मिनट में पढ़ें

Google
Google · फोटो: Google

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। चार दिनों के भीतर दूसरी बार उत्तरकाशी और आसपास के इलाकों में धरती कांपी। शनिवार रात आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई। इसका केंद्र उत्तरकाशी से करीब 2 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में जमीन से 11 किलोमीटर की गहराई पर था। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूकंप से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, बार-बार धरती कांपने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

बागेश्वर में भी महसूस हुए झटके

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, शनिवार को उत्तरकाशी में भूकंप आने से कुछ घंटे पहले बागेश्वर जिले में भी हल्के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के आंकड़ों के मुताबिक, बागेश्वर में आए भूकंप की तीव्रता 2.8 थी। कुछ ही दिनों के भीतर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भूकंपीय गतिविधियों से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

6 अक्टूबर को चमोली में आया था भूकंप

इससे पहले 6 अक्टूबर को उत्तराखंड के चमोली जिले में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके झटके दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए थे। अब उत्तरकाशी में दोबारा भूकंप आने से स्थानीय लोग चिंतित हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं दी गई है।

पहले भी दरारों से परेशान हुए थे लोग

उत्तरकाशी में वर्ष 2023 के दौरान कई मकानों में दरारें पड़ने से लोगों में चिंता फैल गई थी। उस समय पहाड़ों पर अनियंत्रित और कथित अवैध निर्माण को संभावित कारणों में शामिल किया गया था। इससे पहले वर्ष 1991 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भी उत्तरकाशी के बड़े हिस्से में जमीन धंसने और मकानों में दरारें पड़ने की घटनाएं सामने आई थीं। उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है। ऐसे में लगातार भूकंपीय गतिविधियों के बीच स्थानीय लोग किसी बड़े खतरे की आशंका को लेकर चिंतित हैं।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराया यात्रियों से भरा टेम्पो-ट्रैवलर; 23 लोगों की मौत

असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यात्रियों से भरे एक टेम्पो-ट्रैवलर की सामने से आ रहे…

Manoj Prasad

दिल्ली समेत उत्तर भारत में प्रदूषण का कहर, बठिंडा में AQI 1379 के पार; कोलकाता की हवा अपेक्षाकृत साफ

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। खासकर उत्तर भारत के शहरों में जहरीली हवा ने लोगों की…

Manoj Prasad

कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, फायरिंग में दो जवान घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकियों ने CRPF जवानों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व…

Manoj Prasad