Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराया यात्रियों से भरा टेम्पो-ट्रैवलर; 23 लोगों की मौत

लेखक: Manoj Prasad

1 मिनट में पढ़ें

काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराया यात्रियों से भरा टेम्पो-ट्रैवलर; 23 लोगों की मौत
फोटो: Social Media

असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यात्रियों से भरे एक टेम्पो-ट्रैवलर की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 23 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

नेशनल हाईवे-715 पर हुआ हादसा

यह दुर्घटना गोलाघाट जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास रंगाजन इलाके में हाथीकुली चाय बागान के नजदीक हुई। जानकारी के मुताबिक, टेम्पो-ट्रैवलर बोकाखाट से नगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए।

मलबे में फंसे यात्री, बचाव अभियान जारी

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

आंध्र प्रदेश में ONGC के गैस कुएं में बड़ा रिसाव, 800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

अमरावती। आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिले में मंगलवार सुबह ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) के एक गैस कुएं में बड़ा रिसाव…

Manoj Prasad

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अक्वान’ का खतरा, 130 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल में 20 नवंबर, झारखंड में 20-21 नवंबर और ओडिशा में 19-22 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़,…

admin

दिल्ली समेत उत्तर भारत में प्रदूषण का कहर, बठिंडा में AQI 1379 के पार; कोलकाता की हवा अपेक्षाकृत साफ

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। खासकर उत्तर भारत के शहरों में जहरीली हवा ने लोगों की…

Manoj Prasad