Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अक्वान’ का खतरा, 130 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल में 20 नवंबर, झारखंड में 20-21 नवंबर और ओडिशा में 19-22 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

लेखक: admin

2 मिनट में पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अक्वान’ का खतरा, 130 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
फोटो: Google

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ तेजी से ताकतवर हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज शाम तक यह गंभीर चक्रवाती तूफान और 19 नवंबर की सुबह तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है। इसके 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और तूनी के बीच तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ओडिशा के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

चक्रवात के प्रभाव से 19 नवंबर को ओडिशा के गंजाम, गजपति और पुरी में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 20 नवंबर को मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और गंजाम में भी भारी बारिश हो सकती है।

बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 22 नवंबर के बीच आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में भी बारिश का अनुमान है। पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल में 20 नवंबर, झारखंड में 20-21 नवंबर और ओडिशा में 19-22 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

समुद्र में ऊंची लहरों की चेतावनी, मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह

चक्रवात के कारण बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति बेहद खराब होने की आशंका है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को 19-20 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी के प्रभावित समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है।

ईरान ने दिया है चक्रवात को नाम

‘अक्वान’ नाम ईरान ने दिया है। यह फारसी महाकाव्य ‘शाहनामा’ के एक राक्षस जैसे पात्र ‘अक्वान-ए-दीव’ से जुड़ा है।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

आंध्र प्रदेश में ONGC के गैस कुएं में बड़ा रिसाव, 800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

अमरावती। आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिले में मंगलवार सुबह ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) के एक गैस कुएं में बड़ा रिसाव…

Manoj Prasad

काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराया यात्रियों से भरा टेम्पो-ट्रैवलर; 23 लोगों की मौत

असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यात्रियों से भरे एक टेम्पो-ट्रैवलर की सामने से आ रहे…

Manoj Prasad

दिल्ली समेत उत्तर भारत में प्रदूषण का कहर, बठिंडा में AQI 1379 के पार; कोलकाता की हवा अपेक्षाकृत साफ

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। खासकर उत्तर भारत के शहरों में जहरीली हवा ने लोगों की…

Manoj Prasad