कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, फायरिंग में दो जवान घायल
लेखक: Manoj Prasad
1 मिनट में पढ़ें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकियों ने CRPF जवानों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवान घायल हो गए। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
CRPF के अनुसार, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे की है। एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। CRPF ने भी दो जवानों के घायल होने की पुष्टि की है।

इलाके की घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन जारी
हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।






0 टिप्पणियां