Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

स्टील कॉइल की आड़ में एक करोड़ का पोस्त डोडा, अहमदाबाद में तस्करी का भंडाफोड़

अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर का एक ट्रक ट्रेलर महाराष्ट्र के नागपुर से गुजरात के साणंद जा रहा है। उसमें स्टील कॉइल के बीच पोस्त डोडा छिपाकर ले जाया जा रहा है।

लेखक: admin

अपडेट: 2 मिनट में पढ़ें

स्टील कॉइल की आड़ में एक करोड़ का पोस्त डोडा, अहमदाबाद में तस्करी का भंडाफोड़
फोटो: Google

स्टील कॉइल की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी का अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने पर्दाफाश किया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और एंटी नारकोटिक्स विंग (एएनडब्ल्यू) की संयुक्त टीम ने खेड़ा धोलका हाईवे पर एक ट्रक ट्रेलर से 696.94 किलोग्राम अवैध पोस्त डोडा बरामद किया। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ चार लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का माल जब्त किया है।

स्टील कॉइल के बीच छिपाए थे 36 कट्टे

अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर का एक ट्रक ट्रेलर महाराष्ट्र के नागपुर से गुजरात के साणंद जा रहा है। उसमें स्टील कॉइल के बीच पोस्त डोडा छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर 8 अक्टूबर की रात खेड़ा धोलका हाईवे पर नाकाबंदी की गई। तलाशी के दौरान कॉइल पर बंधी तिरपाल हटाने पर काले और पीले रंग के 36 प्लास्टिक कट्टों में पोस्त डोडा मिला।

झाबुआ के पास ट्रक में लादी गई थी खेप

जांच में सामने आया कि ट्रक में नागपुर से टाटा मोटर्स, साणंद के लिए स्टील कॉइल लादी गई थी। रास्ते में मध्य प्रदेश के झाबुआ के पास संतोष नामक व्यक्ति ने पोस्त डोडा के कट्टे ट्रक में रखवाए थे। पुलिस के मुताबिक, खेप को औद्योगिक माल की आड़ में दो लाख रुपये किराये पर गुजरात के कच्छ जिले के सामख्याली में जेताराम कडवाशा तक पहुंचाने की योजना थी। मामले में जेताराम का नाम सामने आने के बाद उसे भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी गई है।

पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर जिले की गुड़ामालानी तहसील के खारिया खुर्द तरड की धाणी निवासी 33 वर्षीय ट्रक चालक भैराराम तरड को गिरफ्तार किया है। धोलका ग्रामीण थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में एक करोड़ चार लाख रुपये से अधिक मूल्य का पोस्त डोडा, करीब 20 लाख रुपये का ट्रक ट्रेलर, 22 लाख रुपये से अधिक की स्टील कॉइल, दो मोबाइल फोन और 32 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताया गया है।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

गुजरात में चॉकलेट प्लांट में भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत

बावला-अहमदाबाद रोड स्थित लीमैक कंपनी के प्लांट की तीसरी मंजिल पर लगी आग; चॉकलेट उत्पादन वाले हिस्से में भड़की लपटें, दमकल की कई टीमें मौके…

Manoj Prasad

राजकोट में मैरिज ब्यूरो और स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार युवतियों को कराया मुक्त

राजकोट। राजकोट में मैरिज ब्यूरो और स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर चल रही अनैतिक गतिविधियों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी ह्यूमन…

admin

अहमदाबाद में 25 करोड़ के ड्रग्स कांड में आरोपी के पैर में लगी गोली, पुलिस उपनिरीक्षक भी घायल

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में 25 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों की बरामदगी के मामले में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले में…

admin

गुजरात में ब्रेस्ट कैंसर के 53% मरीज 50 वर्ष से अधिक उम्र के, पुरुष भी बीमारी की चपेट में

अहमदाबाद। ब्रेस्ट कैंसर को आमतौर पर महिलाओं से जुड़ी बीमारी माना जाता है, लेकिन पुरुष भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। गुजरात कैंसर एंड रिसर्च…

admin