गुजरात में चॉकलेट प्लांट में भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत
बावला-अहमदाबाद रोड स्थित लीमैक कंपनी के प्लांट की तीसरी मंजिल पर लगी आग; चॉकलेट उत्पादन वाले हिस्से में भड़की लपटें, दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंचीं
लेखक: Manoj Prasad और admin
1 मिनट में पढ़ें

अहमदाबाद। गुजरात के बावला-अहमदाबाद रोड पर स्थित लीमैक कंपनी के चॉकलेट प्लांट में शनिवार को भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग प्लांट की तीसरी मंजिल पर लगी, जहां चॉकलेट का उत्पादन किया जाता है। कुछ ही देर में लपटों ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही सानंद, बावला और अहमदाबाद से दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछारें कर करीब तीन घंटे तक आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
एहतियातन कूलिंग ऑपरेशन जारी
दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, आग बुझा दी गई है, लेकिन दोबारा लपटें न उठें, इसके लिए एहतियात के तौर पर कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, पुलिस और प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।






0 टिप्पणियां