Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

राजकोट में मैरिज ब्यूरो और स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार युवतियों को कराया मुक्त

लेखक: admin

2 मिनट में पढ़ें

राजकोट में मैरिज ब्यूरो और स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार युवतियों को कराया मुक्त
फोटो: सोशल मीडिया

राजकोट। राजकोट में मैरिज ब्यूरो और स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर चल रही अनैतिक गतिविधियों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और चार युवतियों को मुक्त कराया। इनमें मैरिज ब्यूरो संचालित करने वाली महिला और उसका बेटा भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, विराणी चौक के पास गुरुरक्षा कॉम्प्लेक्स के कार्यालय नंबर 207 में मैरिज ब्यूरो की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलने की सूचना मिली थी। एएचटीयू की टीम ने डमी ग्राहक भेजकर सूचना की पुष्टि की और छापा मारा। जांच में सामने आया कि ग्राहकों से एक हजार रुपये लेकर उन्हें कार्यालय के भीतर बने अलग कमरे में भेजा जाता था। पुलिस ने संचालक जयश्रीबेन उर्फ मीनाबेन पुजारा (51) और उनके बेटे मीत चेतन पुजारा (22) को गिरफ्तार किया। दोनों कोठारिया रोड स्थित शारदा अपार्टमेंट के निवासी हैं। मौके से एक युवती को मुक्त कराया गया। पुलिस ने नकदी और मोबाइल फोन सहित कुल 8,800 रुपये का सामान जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ ए. डिवीजन पुलिस थाने में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई कालावड रोड पर महिला कॉलेज चौक के पास कॉस्मो कॉम्प्लेक्स की पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लोरेंस वेलनेस स्पा सेंटर में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि मसाज की आड़ में ग्राहकों को बुलाकर कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां कराई जा रही हैं। डमी ग्राहक भेजने के बाद एएचटीयू की टीम ने छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, ग्राहकों से प्रवेश शुल्क के रूप में एक हजार रुपये लिए जाते थे, जबकि कथित ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ के नाम पर 2,500 रुपये अलग से वसूले जाते थे। इस मामले में उदयपुर मूल के स्पा संचालक गणेश मीणा (23) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वहां मौजूद तीन युवतियों को मुक्त कराया।

साबरकांठा में भी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

इसी बीच साबरकांठा जिले में हिम्मतनगर-प्रांतिज रोड पर एक कॉलेज के पास किराए के मकान में कथित तौर पर चल रहे देह व्यापार का भी एएचटीयू ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से एक युवती को मुक्त कराया और राजस्थान निवासी आरोपी राजेंद्र डूंगर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान छह हजार रुपये जब्त किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, व्हाइट हाउस में किराए के मकान में कुछ समय से देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर एएचटीयू की टीम ने डमी ग्राहक भेजकर पहले इसकी पुष्टि की। जांच में सामने आया कि ग्राहकों से प्रवेश शुल्क के तौर पर एक हजार रुपये लेकर उन्हें युवतियों से मिलवाया जाता था।

विषय:#ScandalSex scandal
खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

गुजरात में चॉकलेट प्लांट में भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत

बावला-अहमदाबाद रोड स्थित लीमैक कंपनी के प्लांट की तीसरी मंजिल पर लगी आग; चॉकलेट उत्पादन वाले हिस्से में भड़की लपटें, दमकल की कई टीमें मौके…

Manoj Prasad

अहमदाबाद में 25 करोड़ के ड्रग्स कांड में आरोपी के पैर में लगी गोली, पुलिस उपनिरीक्षक भी घायल

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में 25 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों की बरामदगी के मामले में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले में…

admin

गुजरात में ब्रेस्ट कैंसर के 53% मरीज 50 वर्ष से अधिक उम्र के, पुरुष भी बीमारी की चपेट में

अहमदाबाद। ब्रेस्ट कैंसर को आमतौर पर महिलाओं से जुड़ी बीमारी माना जाता है, लेकिन पुरुष भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। गुजरात कैंसर एंड रिसर्च…

admin