Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

पीएम मोदी की तरह सीएम शुभेंदु अधिकारी जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली, सुंदरबन के हिंगलगंज जाएंगे

लेखक: Manoj Prasad

1 मिनट में पढ़ें

AI
AI · फोटो: AI

कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस बार दिवाली सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ मनाएंगे। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह उनकी पहली दिवाली है। इस अवसर पर वह रविवार को सुंदरबन के हिंगलगंज स्थित बीएसएफ पोस्ट पहुंचकर सीमा पर तैनात जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हर साल दिवाली के अवसर पर देश के अलग-अलग सीमावर्ती इलाकों में जाकर सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ त्योहार मनाते रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी उन्होंने यह परंपरा शुरू की थी। अब शुभेंदु अधिकारी भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जवानों के साथ दिवाली मनाने जा रहे हैं।

दरअसल, पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य सरकार और केंद्र के बीच सीमा सुरक्षा को लेकर समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने से लेकर बीएसएफ और राज्य पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तक कई स्तरों पर पहल की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कई बैठकें भी कर चुके हैं।

शनिवार को लालबाजार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ और पुलिस के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दिल्ली में कई बैठकें की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह रविवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को साथ लेकर हिंगलगंज स्थित बीएसएफ पोस्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो जवान अपने परिवार और अन्य सुख-सुविधाओं को छोड़कर देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हैं, उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी जाएंगी। सरकार सीमा सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

सप्ताहांत से बंगाल में बढ़ेगी ठंड की दस्तक, 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

कोलकाता। बारिश का दौर थमने के बाद बंगाल में सर्दी का एहसास बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताहांत यानी रविवार-सोमवार तक दक्षिण…

Manoj Prasad

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लगाए ‘छठी मैया की जय’ का जयकारा, बोले – ‘पिछली सरकार पूजा में भी करती थी भेदभाव

कोलकाता: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को हावड़ा के काजीपाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्ववर्ती वामपंथी और तृणमूल…

Manoj Prasad

अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर, गेट और शेड हटाने पर भड़के सांसद, बोले- ‘एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा’

कोलकाता: कोलकाता के कालीघाट में गुरुवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई, जब अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू की गई।…

Manoj Prasad

भ्याबला स्टेशन पर रेल पटरी में बड़ी दरार, सियालदह-हासनाबाद शाखा पर ट्रेन सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में गुरुवार सुबह सियालदह-हासनाबाद रेल शाखा पर बड़ा रेल हादसा टल गया। भ्याबला स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में बड़ी दरार…

admin