अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर, गेट और शेड हटाने पर भड़के सांसद, बोले- ‘एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा’
लेखक: Manoj Prasad
1 मिनट में पढ़ें

कोलकाता: कोलकाता के कालीघाट में गुरुवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई, जब अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू की गई। भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती के बीच बुलडोजर और गैस कटर की मदद से घर के बाहर बने अस्थायी ढांचे, बांस के शेड और फुटपाथ पर लगे बड़े लोहे के गेट को हटा दिया गया।
बताया जा रहा है कि फुटपाथ पर बने इन ढांचों के कारण आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इसी शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अभिषेक बनर्जी के घर के आगे और पीछे सुरक्षा बलों की तैनाती रही।
इस कार्रवाई के बाद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, ‘चाहे कितने भी बुलडोजर भेज दिए जाएं, कोई भी बुलडोजर मुझे चुप नहीं करा सकता। मैं बंगाली विरोधी लोगों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। अपनी आखिरी सांस तक एक बाल भी पीछे नहीं हटूंगा।’
इस तरह घर के बाहर हुई कार्रवाई के बाद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया है।





0 टिप्पणियां