Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

भ्याबला स्टेशन पर रेल पटरी में बड़ी दरार, सियालदह-हासनाबाद शाखा पर ट्रेन सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

लेखक: admin

1 मिनट में पढ़ें

भ्याबला स्टेशन पर रेल पटरी में बड़ी दरार, सियालदह-हासनाबाद शाखा पर ट्रेन सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
फोटो: Sangbad Patidin

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में गुरुवार सुबह सियालदह-हासनाबाद रेल शाखा पर बड़ा रेल हादसा टल गया। भ्याबला स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में बड़ी दरार देखे जाने के बाद सुबह से ही इस शाखा पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया। अप और डाउन, दोनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। अचानक ट्रेन सेवा ठप होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एक वयक्ति की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7:10 बजे स्टेशन से एक ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को असामान्य आवाज सुनाई दी। ट्रेन के दो डिब्बे गुजरने के बाद जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो रेलवे ट्रैक में दरार नजर आई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रेलवे विभाग को दी।

पटरी की मरम्मत का काम शुरू

सूचना मिलते ही रेलवे के कर्मचारी, इंजीनियर और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल ट्रेन परिचालन रोक दिया गया और युद्धस्तर पर पटरी की मरम्मत का काम शुरू किया गया।

कर्मचारियों को करना पड़ा दिक्कत का सामना

इस घटना के कारण भ्याबला समेत सियालदह-हासनाबाद शाखा के सभी स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों के इंतजार में खड़े रहे। सुबह के व्यस्त समय में दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। स्थानीय लोगों को आशंका है कि अगर समय रहते रेलवे ट्रैक की दरार का पता नहीं चलता, तो कोई बड़ा रेल हादसा हो सकता था। हालांकि, पटरी में दरार आने की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

नेताजी इंडोर में पांच लाख कंठों से गूंजा हनुमान चालीसा, युवाओं की भागीदारी पर खुश हुए सीएम शुभेंदु

कोलकाता। नेताजी इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को पांच लाख कंठों से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

Manoj Prasad

कोलकाता नगर निगम की नई पहल, QR कोड से छठ श्रद्धालुओं को दिशा निर्देश

कोलकाता। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम ने इस बार एक नई पहल की है। छठ व्रतियों और…

Manoj Prasad

एक ही दिन में दो जगह आग का तांडव! बारासात और हावड़ा की झुग्गियों में कई झोपड़ियां जलकर खाक

त्योहारों के मौसम में कई परिवारों के सिर से छिन गया आशियाना, बारासात में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

Manoj Prasad

बंगाल में आवास योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात, सस्ते बालू के साथ 30 हजार रुपये की सहायता

पश्चिम बंगाल आवास योजना की दूसरी किस्त के तहत 7 लाख 171 लाभार्थियों के खातों में भेजे गए 60-60 हजार रुपये, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने…

Manoj Prasad