नहीं होगा UPI पर MDR लागू! सरकार ने की बड़ी घोषणा, व्यापारी वर्ग को मिलेगी राहत
15 अक्टूबर से लागू होना था UPI पर MDR, 2000 रुपये से ज्यादा के UPI लेनदेन पर 0.40% का मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया है।
लेखक: admin
अपडेट: 2 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। सरकार ने UPI पर लगने वाले MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) को लेकर बड़ा फैसला किया है। 15 अक्टूबर से लागू होने जा रहे UPI MDR की समयसीमा बढ़ी। कुछ चुनिंदा UPI पर दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR
सरकार के फैसले से व्यापारी वर्ग को मिली राहत
NPCI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि NPCI ने चुनिंदा मर्चेंट ट्राजैंक्शन पर MDR लागू करने के फैसले को दीवाली के बाद तक टाल दिया गया है। फिलहाल इस फैसले से व्यापारियों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि सरकार ने 2000 रुपये से ज्यादा के UPI लेनदेन पर 0.40% का मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया है।
सरकार का करना पड़ा विरोध का सामना
जब से केंद्र सरकार ने UPI पर MDR लागू करने की घोषणा की है, तभी से ही सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। देश भर के प्रमुख व्यापारी संगठनों द्वारा 2 अक्टूबर 2026 ‘नो यूपीआई डे’ (No UPI Day) भी मनाया गया। संगठनों ने सरकार को फैसला वापस लेने की मांग की थी। इसी बीच समयसीमा बढ़ाया जाना व्यापारी संगठनों की मांग के अनुरूप बढ़ाये गए एक कदम की तरह देखा जा रहा है।
टेलीकॉम, बीमा, रेलवे और ईंधन पर 5 रुपये का चार्ज लगना था
ज्ञात हो कि 2 हजार से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर 5 रुपये का फ्लैट MDR लगाने का प्रस्ताव था, जो कि टेलीकॉम, बीमा, रेलवे और ईंधन जैसी कुछ कैटेगरी में लागू होना था।ये चार्ज मर्चेंट को देना था जो ग्राहक से वसूल नहीं किया जा सकता था। अब सरकार के नए फैसले के मुताबिक MDR दिवाली के बाद लागू होगा लेकिन नया तारीख कौन सा होगा इसकी घोषणा अभी बाकी है।






0 टिप्पणियां