Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार की नजर, इसी महीने विशेष सत्र संभव

लेखक: admin

2 मिनट में पढ़ें

महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार की नजर, इसी महीने विशेष सत्र संभव
फोटो: Google

नई दिल्ली। केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। इसमें महिला आरक्षण लागू करने और लोकसभा की सीटें बढ़ाने से जुड़े तीन विधेयक पेश किए जाने की संभावना है। इनमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन (संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। इससे पहले सरकार ने 15 से 17 अप्रैल तक विशेष सत्र बुलाया था, लेकिन लोकसभा में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण विधेयक पारित नहीं हो सके थे।

अप्रैल में गिरा था बिल

अप्रैल में विधेयक पर हुए मतदान में 528 सांसदों ने हिस्सा लिया था। इनमें 298 ने पक्ष में और 230 ने विरोध में वोट दिया था। विधेयक पारित करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी। इस तरह यह 54 वोट से गिर गया था। अब सरकार दोबारा समर्थन जुटाकर विधेयकों को पारित कराने की कोशिश में है।

मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं

संसद के मानसून सत्र की अंतिम बैठक 13 अगस्त को हुई थी, लेकिन अब तक लोकसभा और राज्यसभा का औपचारिक सत्रावसान नहीं किया गया है। इस कारण संसद का सत्र तकनीकी रूप से समाप्त घोषित नहीं हुआ है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों सदनों के सत्रावसान के बिना रहने की यह असामान्य रूप से लंबी अवधि है। इससे पहले 1989 में दोनों सदन 63 दिनों तक इसी स्थिति में रहे थे।

समर्थन जुटाने में जुटी सरकार

सरकार लोकसभा में अपना संख्याबल मजबूत करने के लिए क्षेत्रीय और छोटे दलों से बातचीत कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, डीएमके से भी समर्थन हासिल करने की कोशिश की जा सकती है। हालांकि, विभिन्न दलों की मौजूदा स्थिति और उनके संभावित समर्थन को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

एक सप्ताह पहले मिल सकती है सूचना

सूत्रों के मुताबिक, विशेष सत्र बुलाने की सूचना करीब एक सप्ताह पहले दी जा सकती है। इस दौरान तीनों विधेयकों पर चर्चा कर उन्हें पारित कराने का प्रयास होगा। हालांकि, विशेष सत्र की तारीख और विधेयकों को सदन में पेश करने के संबंध में सरकार की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराया यात्रियों से भरा टेम्पो-ट्रैवलर; 23 लोगों की मौत

असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यात्रियों से भरे एक टेम्पो-ट्रैवलर की सामने से आ रहे…

Manoj Prasad

दिल्ली समेत उत्तर भारत में प्रदूषण का कहर, बठिंडा में AQI 1379 के पार; कोलकाता की हवा अपेक्षाकृत साफ

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। खासकर उत्तर भारत के शहरों में जहरीली हवा ने लोगों की…

Manoj Prasad

कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, फायरिंग में दो जवान घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकियों ने CRPF जवानों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व…

Manoj Prasad