Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

कोलकाता में बस का न्यूनतम किराया 18 रुपये करने की मांग, मालिकों ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

लेखक: Manoj Prasad

2 मिनट में पढ़ें

कोलकाता में बस का न्यूनतम किराया 18 रुपये करने की मांग, मालिकों ने सरकार को भेजा प्रस्ताव
फोटो: social media

कोलकाता। कोलकाता में बस से सफर करने वालों की जेब पर बोझ बढ़ सकता है। निजी बस और मिनी बस मालिकों के संगठन ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट्स ने परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह को पत्र लिखकर सामान्य बस का न्यूनतम किराया 18 रुपये करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि 2018 के बाद सरकारी स्तर पर बस किराया नहीं बढ़ाया गया है। डीजल, कर्मचारियों के वेतन और रखरखाव का खर्च बढ़ने से बसों का परिचालन घाटे का सौदा बन गया है।

22 किलोमीटर तक के सफर का प्रस्तावित किराया 30 रुपये
संगठन के प्रस्ताव के अनुसार, कोलकाता में पहले 4 किलोमीटर के लिए 18 रुपये, 4 से 6 किलोमीटर के लिए 20 रुपये, 6 से 8 किलोमीटर के लिए 22 रुपये, 8 से 12 किलोमीटर के लिए 24 रुपये, 12 से 16 किलोमीटर के लिए 26 रुपये, 16 से 20 किलोमीटर के लिए 28 रुपये और 20 से 22 किलोमीटर के लिए 30 रुपये किराया करने की मांग की गई है।

जिलों में भी बढ़ोतरी की मांग
जिलों में सामान्य बस का शुरुआती 4 किलोमीटर का किराया 20 रुपये और उसके बाद प्रति किलोमीटर 1.20 रुपये करने का प्रस्ताव है। एक्सप्रेस बस के लिए शुरुआती 4 किलोमीटर का किराया 25 रुपये और उसके बाद 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर मांगा गया है। सामान्य एसी बस का न्यूनतम किराया 40 रुपये और वोल्वो बस के शुरुआती 2 किलोमीटर का किराया 50 रुपये करने की मांग है। हावड़ा, दुर्गापुर, आसनसोल, मालदा और दार्जिलिंग में भी मिनी बसों का किराया नए सिरे से तय करने की मांग की गई है।

साल में सिर्फ 270 दिन चलती हैं बसें, सरकार के फैसले का इंतजार
बस मालिकों का कहना है कि साल में औसतन केवल 270 दिन ही बसें सड़क पर चल पाती हैं। ईंधन, कर्मचारियों के वेतन, टायर, बैंक ईएमआई, रोड टैक्स, फिटनेस प्रमाणपत्र और बीमा का खर्च लगातार बढ़ रहा है। संगठन ने इससे पहले 14 सितंबर को भी नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा था। वहीं, परिवहन विभाग के अनुसार, कई निजी बस मालिक पहले से ही न्यूनतम 15 रुपये और दूरी के हिसाब से अधिकतम 18 रुपये किराया वसूल रहे हैं। सरकार ने नए प्रस्ताव पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

नेताजी इंडोर में पांच लाख कंठों से गूंजा हनुमान चालीसा, युवाओं की भागीदारी पर खुश हुए सीएम शुभेंदु

कोलकाता। नेताजी इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को पांच लाख कंठों से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

Manoj Prasad

कोलकाता नगर निगम की नई पहल, QR कोड से छठ श्रद्धालुओं को दिशा निर्देश

कोलकाता। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम ने इस बार एक नई पहल की है। छठ व्रतियों और…

Manoj Prasad

एक ही दिन में दो जगह आग का तांडव! बारासात और हावड़ा की झुग्गियों में कई झोपड़ियां जलकर खाक

त्योहारों के मौसम में कई परिवारों के सिर से छिन गया आशियाना, बारासात में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

Manoj Prasad

बंगाल में आवास योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात, सस्ते बालू के साथ 30 हजार रुपये की सहायता

पश्चिम बंगाल आवास योजना की दूसरी किस्त के तहत 7 लाख 171 लाभार्थियों के खातों में भेजे गए 60-60 हजार रुपये, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने…

Manoj Prasad