Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मची अफरा-तफरी, आठ लोग फंसे; NDRF-SDRF का रेस्क्यू अभियान शुरू

लेखक: Manoj Prasad

1 मिनट में पढ़ें

केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मची अफरा-तफरी, आठ लोग फंसे; NDRF-SDRF का रेस्क्यू अभियान शुरू
फोटो: JAGRAN

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन होने से सात ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ का एक सदस्य फंस गया है। वहीं, तीन पोर्टर और एक कुक समेत चार लोग सुरक्षित मिल गए हैं। फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए शनिवार को एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), वन विभाग और ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुट गई हैं।

जानकारी के अनुसार, भोजखड़क से आगे हिमस्खलन आने के कारण ट्रेकिंग दल के आठ सदस्य फंस गए। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बचाव अभियान चलाने में आ रही चुनौतियों को देखते हुए हेलीकॉप्टर की मदद लेने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

27 अक्टूबर को ट्रेक के लिए रवाना हुआ था दल

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 27 अक्टूबर को सात ट्रेकर्स और छह सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 सदस्यीय दल गंगोत्री से केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। दल को 29 अक्टूबर को लौटना था, लेकिन खराब मौसम, ग्लेशियर और बर्फबारी के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया।

निर्धारित समय पर दल के वापस नहीं लौटने पर संपर्क करने की कोशिश की गई। 30 अक्टूबर को ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से फोन पर संपर्क होने पर दल ने कच्ची ढांग के पास सुरक्षित होने की जानकारी दी और सहायता मांगी थी। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराया यात्रियों से भरा टेम्पो-ट्रैवलर; 23 लोगों की मौत

असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यात्रियों से भरे एक टेम्पो-ट्रैवलर की सामने से आ रहे…

Manoj Prasad

दिल्ली समेत उत्तर भारत में प्रदूषण का कहर, बठिंडा में AQI 1379 के पार; कोलकाता की हवा अपेक्षाकृत साफ

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। खासकर उत्तर भारत के शहरों में जहरीली हवा ने लोगों की…

Manoj Prasad

कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, फायरिंग में दो जवान घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकियों ने CRPF जवानों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व…

Manoj Prasad