जयपुर वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ के नाम से जाना जाएगा
33 सीटों का ऑडिटोरियम, 25 लाख कांच से सजा शीशमहल बनेगा आकर्षण
लेखक: admin
अपडेट: 1 मिनट में पढ़ें

जयपुर। नाहरगढ़ किले पर स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम का नाम बदलकर ‘हिस्टॉरिका-स्टेप इनटू हिस्ट्री’ किया जा रहा है। नए स्वरूप में पर्यटकों को मोम के पुतलों के साथ इतिहास, कला और सिनेमा का अनुभव मिलेगा।

33 सीटों के ऑडिटोरियम में दिखाई जाएंगी फिल्में
यहां रामप्रकाश टॉकीज की प्रतिकृति में 33 सीटों वाला ऑडिटोरियम बनाया गया है। इसमें ‘मिस्ट्री ऑफ नाहरगढ़’ और ‘हाड़ी रानी’ की कहानी पर आधारित फिल्में दिखाई जाएंगी।

शीशमहल और हस्तियों के पुतले होंगे आकर्षण
म्यूजियम में 25 लाख से अधिक कांच से सजा शीशमहल तैयार किया गया है। यहां महाराणा प्रताप, महारानी गायत्री देवी, महात्मा गांधी, अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर सहित 42 से अधिक प्रमुख हस्तियों के वैक्स पुतले भी प्रदर्शित हैं।

नवरात्र में नए स्वरूप की शुरुआत
संस्थापक अनूप श्रीवास्तव के अनुसार, इस बदलाव का उद्देश्य पर्यटकों को तस्वीरें खिंचवाने से आगे इतिहास और कला से जुड़ा अनुभव देना है। म्यूजियम के नए स्वरूप की शुरुआत नवरात्र के पहले दिन से करने की योजना है।






0 टिप्पणियां