फिल्म रिलीज से पहले रामलला के दरबार पहुंचीं यामी गौतम
अयोध्या में रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, हनुमानगढ़ी और राम की पैड़ी भी पहुंचीं
लेखक: Badrinath Shaw
1 मिनट में पढ़ें

अयोध्या। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धर अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। उनकी अयोध्या यात्रा की तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशंसकों के बीच चर्चा शुरू हो गई। राम मंदिर में दर्शन करने के बाद यामी गौतम ने राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। फिल्म की रिलीज से पहले उनकी इस धार्मिक यात्रा को लेकर मनोरंजन जगत में चर्चा है।
16 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
यामी गौतम की आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में वह मोहिनी नाम की नवविवाहिता की भूमिका निभा रही हैं। कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां नई बहू के आने के बाद कई रहस्य सामने आने लगते हैं। फिल्म में पारिवारिक ड्रामा, हास्य और फैंटेसी का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में यामी गौतम के अलावा आदिनाथ एम. कोठारे, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।






0 टिप्पणियां