Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, फिर दिखेगा देशभक्ति का जज्बा; इन फिल्मों में भी निभा चुके हैं देश के रक्षक का किरदार

बजरंगी भाईजान में सलमान खान ने पवन कुमार चतुर्वेदी का किरदार निभाया। एक पाकिस्तानी बच्ची को उसके परिवार से मिलाने का पवन का प्रयास फिल्म की सबसे बड़ी खासियत थी।

लेखक: Badrinath Shaw

2 मिनट में पढ़ें

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, फिर दिखेगा देशभक्ति का जज्बा; इन फिल्मों में भी निभा चुके हैं देश के रक्षक का किरदार
फोटो: सोशल मिडिया

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर देशभक्ति और सैनिकों के बलिदान की कहानी लेकर बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी में हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: वॉर रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में सलमान खान सेना की वर्दी में दुश्मनों का सामना करते नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी 2020 के गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित है। इसमें सलमान खान भारतीय सेना की 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बिकुमुल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम किरदार में हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब सलमान खान देशभक्ति से जुड़ी कहानी में नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई फिल्मों में देश, समाज और मानवता के लिए लड़ने वाले किरदार निभाए हैं। जैसे कि 2010 में आई वीर में सलमान खान ने पृथ्वी सिंह नाम के पिंडारी योद्धा का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी अंग्रेजी शासन और अन्याय के खिलाफ संघर्ष पर आधारित थी। भारतीय खुफिया एजेंसी के एजेंट अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर की भूमिका में भी उन्होंने अमिट छाप छोड़ी।

बजरंगी भाईजान में सलमान खान ने पवन कुमार चतुर्वेदी का किरदार निभाया। यह फिल्म पारंपरिक युद्ध या सैनिक की कहानी नहीं थी, बल्कि इसमें इंसानियत और भारत-पाकिस्तान के बीच आपसी प्रेम का संदेश दिया गया था। एक पाकिस्तानी बच्ची को उसके परिवार से मिलाने का पवन का प्रयास फिल्म की सबसे बड़ी खासियत थी। यह फिल्म भी बड़ी हिट साहित हुई।

इसी प्रकार जय हो , हीरोज, गर्व: प्राइड एंड ऑनर (2004) जैसी अनेको फिल्मों में
सलमान खान के देशभक्ति किरदारों का अलग-अलग अंदाज दिखने को मिला है।
अब ‘मातृभूमि’ के जरिए सलमान खान एक बार फिर सैनिकों के साहस, परिवारों के त्याग और युद्ध की मानवीय कीमत को बड़े पर्दे पर पेश करने जा रहे हैं। ऐसे में दर्शकों की नजरें इस फिल्म पर टिकी हैं।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

अक्षय कुमार की फिल्म ‘समुक’ का फर्स्ट लुक जारी, ‘एलियन’ और ‘प्रिडेटर’ से लड़ने को तैयार खिलाड़ी!

अक्षय का यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्म प्रिडियेटर से प्रभावित माना जा रहा है। खास बात यह है कि इस फिल्म में अंतरराष्ट्रीय स्तर के तकनीशियनों ने…

Badrinath Shaw

शाहरुख खान के साथ पर्दे पर दिखा था यह अभिनेता, कभी बॉलीवुड में बनाई थी खास पहचान; अब वायरल वीडियो से चर्चा में

शरद कपूर जोश से आए थे चर्चा में, अपनी अभिनय क्षमता के दम पर धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया में एक अलग पहचान बनाई

Badrinath Shaw

मुंबई एयरपोर्ट की ‘प्रणाम सर्विस’ पर भड़के अदनान सामी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

स्टाफ के व्यवहार और लापरवाही पर जताई नाराजगी, एयरपोर्ट प्रशासन के जवाब को बताया अपमानजनक; किसी ने किया समर्थन तो किसी ने VIP कल्चर पर उठाए…

Badrinath Shaw

दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक, तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘नो नजर प्लीज’

ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते को लेकर पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। दोनों के बीच अनबन की खबरों से लेकर…

admin