Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

चंदननगर में 13 नवंबर को होगा जगद्धात्री पूजा का औपचारिक उद्घाटन, रोशनी से जगमगाएगा पूरा शहर

लेखक: Manoj Prasad

1 मिनट में पढ़ें

चंदननगर में 13 नवंबर को होगा जगद्धात्री पूजा का औपचारिक उद्घाटन, रोशनी से जगमगाएगा पूरा शहर
फोटो: AI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद चंदननगर में पहली बार जगद्धात्री पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष चंदननगर की ऐतिहासिक जगद्धात्री पूजा को ‘स्टेट फेस्टिवल’ का दर्जा दिया गया है। पूजा का औपचारिक उद्घाटन 13 नवंबर को भव्य समारोह के साथ होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे और पूजा के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कुथिर मठ, स्टैंड रोड समेत शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण इलाकों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने कई पूजा मंडपों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जगद्धात्री पूजा के औपचारिक उद्घाटन को यादगार बनाने के लिए चंदननगर में व्यापक स्तर पर सजावट की जा रही है। पूरे शहर को आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है। सड़कों, प्रमुख चौराहों और पूजा मंडपों को विशेष रूप से सजाने का काम तेजी से चल रहा है।

गौरतलब है कि चंदननगर अपनी अनूठी विद्युत रोशनी और कलात्मक लाइटिंग के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। हर साल यहां की आकर्षक रोशनी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। इस बार भी चंदननगर की रोशनी और सजावट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में 13 नवंबर को होने वाले औपचारिक उद्घाटन को लेकर शहरवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

नेताजी इंडोर में पांच लाख कंठों से गूंजा हनुमान चालीसा, युवाओं की भागीदारी पर खुश हुए सीएम शुभेंदु

कोलकाता। नेताजी इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को पांच लाख कंठों से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

Manoj Prasad

कोलकाता नगर निगम की नई पहल, QR कोड से छठ श्रद्धालुओं को दिशा निर्देश

कोलकाता। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम ने इस बार एक नई पहल की है। छठ व्रतियों और…

Manoj Prasad

एक ही दिन में दो जगह आग का तांडव! बारासात और हावड़ा की झुग्गियों में कई झोपड़ियां जलकर खाक

त्योहारों के मौसम में कई परिवारों के सिर से छिन गया आशियाना, बारासात में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

Manoj Prasad

बंगाल में आवास योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात, सस्ते बालू के साथ 30 हजार रुपये की सहायता

पश्चिम बंगाल आवास योजना की दूसरी किस्त के तहत 7 लाख 171 लाभार्थियों के खातों में भेजे गए 60-60 हजार रुपये, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने…

Manoj Prasad