Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

चक्रवात ‘अकवान’ के असर से बंगाल में बारिश शुरू, शुक्रवार को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट के बीच होगा लैंडफॉल

लेखक: admin

1 मिनट में पढ़ें

चक्रवात ‘अकवान’ के असर से बंगाल में बारिश शुरू, शुक्रवार को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट के बीच होगा लैंडफॉल
फोटो: social media

कोलकाता। चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदल गया है। कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विशेष रूप से गंगा के मैदानी इलाकों में चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है।

पुरी और नरसापुर के बीच होगा लैंडफॉल

चक्रवात ‘अकवान’ फिलहाल ओडिशा के पुरी से करीब 590 किलोमीटर और आंध्र प्रदेश के नरसापुर से 440 किलोमीटर दूर है। अनुमान है कि शुक्रवार दोपहर यह इन दोनों स्थानों के बीच किसी तटीय इलाके में दस्तक देगा। लैंडफॉल के दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। वहीं, तेज झोंकों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

अति प्रबल से प्रबल चक्रवात में बदला

इस बीच चक्रवात की तीव्रता में कमी आई है। यह अति प्रबल चक्रवात से कमजोर होकर प्रबल चक्रवात में तब्दील हो गया है। फिलहाल यह 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से बंगाल में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है।

शुक्रवार को इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को राज्य में बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत कम रह सकती है, लेकिन शुक्रवार को कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्व मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में गुरुवार तड़के से ही बारिश शुरू हो गई है। कोलकाता समेत गंगा के मैदानी इलाकों में भी चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

हरिणघाटा में लगेगा कैंपा कोला का प्लांट, दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा भूमि पूजन, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। रिलायंस समूह नदिया जिले के…

Manoj Prasad

पाम एवेन्यू की बस्ती में भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियों ने किया काबू में

कोलकाता के पाम एवेन्यू स्थित एक बस्ती में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में आसपास…

admin

नेताजी इंडोर में पांच लाख कंठों से गूंजा हनुमान चालीसा, युवाओं की भागीदारी पर खुश हुए सीएम शुभेंदु

कोलकाता। नेताजी इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को पांच लाख कंठों से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

Manoj Prasad

कोलकाता नगर निगम की नई पहल, QR कोड से छठ श्रद्धालुओं को दिशा निर्देश

कोलकाता। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम ने इस बार एक नई पहल की है। छठ व्रतियों और…

Manoj Prasad