Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रहा विपक्ष: राजनाथ सिंह

लेखक: admin

1 मिनट में पढ़ें

बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रहा विपक्ष: राजनाथ सिंह
फोटो: Google

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन करना चाहता है और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनके पास इन आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली में हाल के घटनाक्रम कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं। कांग्रेस और उसके राजनीतिक सहयोगी युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों और राष्ट्रनिर्माण में लगाने के बजाय उन्हें राजनीतिक टकराव और अराजकता का मोहरा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का उद्देश्य चुनाव सुधार, एसआईआर या मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश में अस्थिरता पैदा कर सत्ता हासिल करना है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि विपक्षी नेताओं की ओर से सरकार गिराने और शासन बदलने जैसे बयान देना उनकी मंशा पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर देश में अशांति फैलाना चाहता है। राजनाथ सिंह इन दिनों लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार को उनके दौरे का दूसरा दिन है, जिस दौरान वह सामाजिक संगठनों और शोक संतप्त परिवारों से भी मुलाकात करेंगे।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

‘आप जेन-जी नहीं हैं, सीजेपी का मकसद भी बदल गया’, सौरव-आशुतोष को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर बुधवार को…

admin

CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास हिरासत में, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और नेता आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हिरासत में ले…

admin

सीजेपी के प्रदर्शन के समर्थन में उतरे सितारे, अनुराग कश्यप और विशाल ददलानी ने सरकार पर साधा निशाना

सुनील लहरी ने दी सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह, मनोज मुंतशिर ने प्रदर्शनकारी युवाओं और ध्रुव राठी की आलोचना की

admin