Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास हिरासत में, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे

लेखक: admin

2 मिनट में पढ़ें

CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास हिरासत में, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे
फोटो: Google

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और नेता आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हिरासत में ले लिया। दोनों पार्टी समर्थकों के साथ यहां पहुंचे थे और नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया। जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने के बाद यह कार्रवाई हुई है। केंद्र सरकार ने सोमवार को इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया था।

तीन नए प्रदर्शन स्थल तय

गृह मंत्रालय की ओर से गठित कमेटी की सिफारिश पर दिल्ली में रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को प्रदर्शन स्थलों के रूप में तय किया गया है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस साल रामलीला मैदान 29 से 31 दिसंबर तक ही खाली है।

प्रदर्शन की अनुमति के लिए पुलिस से मांगा था जवाब

CJP के नेता सोमवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए तारीख और समय तय करने की मांग की थी। पार्टी ने 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा था। सौरव दास ने कहा था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है। वहीं, आशुतोष रांका ने कहा था कि यदि 24 घंटे के भीतर जवाब नहीं मिला तो पार्टी आगे के आंदोलन की तारीख घोषित करेगी। इसके कुछ समय बाद जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया।

10 अक्टूबर को भी हिरासत में लिए गए थे नेता

इससे पहले 10 अक्टूबर को CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। अगले दिन तीनों को दिल्ली कैंट की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। बाद में उन्हें 50-50 हजार रुपये के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। रिहाई की शर्तों के अनुसार, तीनों को एक साल तक शांति बनाए रखनी है और ऐसा कोई काम नहीं करना है, जिससे शांति भंग होने की आशंका हो।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

फर्जी डॉक्टर गिरोह की जांच में तृणमूल के दो पार्षद और एक नेता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में फर्जी डॉक्टरों के गिरोह की जांच के दौरान पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के दो पार्षदों और एक नेता को गिरफ्तार किया…

admin

काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराया यात्रियों से भरा टेम्पो-ट्रैवलर; 23 लोगों की मौत

असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यात्रियों से भरे एक टेम्पो-ट्रैवलर की सामने से आ रहे…

Manoj Prasad

दिल्ली समेत उत्तर भारत में प्रदूषण का कहर, बठिंडा में AQI 1379 के पार; कोलकाता की हवा अपेक्षाकृत साफ

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। खासकर उत्तर भारत के शहरों में जहरीली हवा ने लोगों की…

Manoj Prasad