बदरीनाथ से लौटर रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में क्रैश, पायलट समेत छह लोग थे सवार
लेखक: admin
1 मिनट में पढ़ें

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ से देहरादून आ रहा एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार को ज्योतिर्मठ और बदरीनाथ के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का था। इसमें पायलट समेत छह लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री बेंगलुरु के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा था और उसे सहस्रधारा हेलीपैड पर उतरना था। इसी दौरान ज्योतिर्मठ और बदरीनाथ के बीच यह हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर के एक चट्टान पर गिरने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। एसडीआरएफ की टीमों के साथ सेना के जवान भी मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। वहीं, एहतियात के तौर पर मैसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।






0 टिप्पणियां