Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को मिली वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में 244 रन से हारा भारत, श्रेयस अय्यर की कप्तानी का आगाज बना बुरा सपना; पहली ही गेंद पर हुए आउट

लेखक: Manoj Prasad

2 मिनट में पढ़ें

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को मिली वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला गया मेजबान कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए। ओपनर विल यंग ने 125 रनों की शानदार पारी खेली, उन्होंने टीम सीफर्ट (58) के साथ पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बहुत खराब रही। रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के रूप में 3 बड़े विकेट पहले ही ओवर में गिर गए। तीनों स्टार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ भी 5 रन बनाकर चलते बने, ईशान किशन (27) , अक्षर पटेल (21), नमन धीर (21) भी फ्लॉप रहे। मैट हैनरी ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए जबकि मैथ्यू फिशर ने 3 विकेट चटकाए। इस तरह टीम इंडिया महज् 89 रनों पर ही ढेर हो गई।

कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यह मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। बतौर कप्तान अपने पहले वनडे मैच में ही अय्यर पहली गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। वह पहले भारतीय कप्तान बन गए, जो अपने पहले ही वनडे मैच में गोल्डन डक का शिकार हुए।

भारत को मिली वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार

इस मुकाबले में भारतीय टीम 244 रनों के बड़े अंतर से हार गई। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। इस हार के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के बाद अपने बल्लेबाजों का बचाव किया।

मैट हेनरी की गेंदबाजी ने बिगाड़ा भारत का खेल

मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पहली और दूसरी पारी के दौरान विकेट के व्यवहार में काफी अंतर था। ड्रेसिंग रूम में भारतीय टीम को भरोसा था कि लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया जाएगा, लेकिन गेंद जिस तरह से अंदर और बाहर की तरफ सीम हो रही थी, उससे बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ गईं।

खराब शॉट नहीं, बेहतरीन गेंदों का बने शिकार

अय्यर ने भारतीय बल्लेबाजों का बचाव करते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट नहीं गंवाया। उनके मुताबिक, सभी बल्लेबाज बेहतरीन गेंदों का शिकार हुए। उन्होंने माना कि टीम को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की गलतियों पर गंभीरता से विचार करना होगा।

अगले मुकाबले में वापसी की उम्मीद

कप्तान अय्यर ने खिलाड़ियों को इस हार से सबक लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि टीम को इस हार को भूलकर अगले मुकाबले में नई सोच के साथ उतरना होगा। साथ ही पहले दो मैचों में मिली जीत से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

महेन्द्र सिंह धोनी: एक ऐसा नाम, जिसे क्रिकेट के पन्नों में हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा

क्रिकेट की दुनिया में कई खिलाड़ी आए और गए, कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रचा, लेकिन कुछ नाम ऐसे होते हैं जो सिर्फ अपने…

Badrinath Shaw

IPL से एमएस धोनी का संन्यास, अब CSK के मेंटॉर की संभालेंगे जिम्मेदारी; फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा ऐलान

19 साल का सफर खत्म, अब मैदान के बाहर से तैयार करेंगे चेन्नई सुपर किंग्स की नई पीढ़ी; पांच IPL खिताब जिताने वाले कप्तान की टीम में नई पारी

admin

IPL में बढ़ेंगी 2 नई टीमें! 2028 से 12 टीमों का टूर्नामेंट संभव, पुणे-वडोदरा रेस में आगे

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का विस्तार हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई 2028 से दो नई फ्रेंचाइजी जोड़ने पर विचार…

admin

सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली ने तोड़ा! ODI में रन चेज के बने बादशाह

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने 74 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने ODI में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने रनों की…

Manoj Prasad