Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

IPL से एमएस धोनी का संन्यास, अब CSK के मेंटॉर की संभालेंगे जिम्मेदारी; फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा ऐलान

19 साल का सफर खत्म, अब मैदान के बाहर से तैयार करेंगे चेन्नई सुपर किंग्स की नई पीढ़ी; पांच IPL खिताब जिताने वाले कप्तान की टीम में नई पारी

लेखक: admin

3 मिनट में पढ़ें

IPL से एमएस धोनी का संन्यास, अब CSK के मेंटॉर की संभालेंगे जिम्मेदारी; फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा ऐलान
फोटो: social media

चेन्नई: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के IPL करियर पर आखिरकार विराम लग गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा ऐलान करते हुए धोनी को IPL 2027 से टीम का मेंटॉर नियुक्त किया है। इसके साथ ही धोनी का बतौर खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग का सफर समाप्त हो गया है। हालांकि, वह अब भी चेन्नई सुपर किंग्स परिवार का हिस्सा बने रहेंगे और मैदान के बाहर से टीम को दिशा देंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फैसले की जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने धोनी को एक ऐसा खिलाड़ी बताया, जो बार-बार नहीं आता। टीम ने अपने संदेश में कहा कि धोनी ने शुरुआत से ही CSK की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने टीम को कई यादगार जीत दिलाई हैं और अब नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करने में योगदान देंगे।

CSK के लिए धोनी का योगदान रहा ऐतिहासिक

महेंद्र सिंह धोनी का नाम चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान बन चुका है। साल 2008 में IPL की शुरुआत से ही वह इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे। उनकी कप्तानी में CSK ने पांच बार IPL का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा टीम ने दो बार चैंपियंस लीग T20 का खिताब भी जीता।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अनुशासन, निरंतरता और टीम भावना की एक अलग पहचान बनाई। उनके शांत स्वभाव और दबाव में सही फैसले लेने की क्षमता ने उन्हें क्रिकेट जगत में खास मुकाम दिलाया।

आंकड़ों की बात करें तो धोनी CSK के लिए 272 मुकाबले खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने 5,314 रन बनाए हैं। वह सुरेश रैना के बाद टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

IPL 2026 में नहीं खेल पाए थे धोनी

धोनी के IPL करियर के अंत की अटकलें पिछले कुछ समय से लगाई जा रही थीं। वह IPL 2026 के पूरे सीजन में चोट के कारण एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे। इससे पहले 2025 के सीजन में भी वह टीम के लिए फिनिशर की भूमिका में नजर आए थे।

फ्रेंचाइजी ने कहा- धोनी हमेशा CSK की पहचान रहेंगे

CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने धोनी के साथ लंबे जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि 2008 में उन्होंने ही धोनी को टीम का हिस्सा बनाने पर जोर दिया था और यह उनके सबसे अच्छे फैसलों में से एक साबित हुआ।

वहीं, फ्रेंचाइजी की मालिक रूपा गुरुनाथ ने कहा कि धोनी का अनुभव और उनकी विशेषज्ञता टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। युवा खिलाड़ियों से भरी टीम को आगे बढ़ाने में उनका मार्गदर्शन अहम भूमिका निभाएगा।

CSK के प्रबंध निदेशक केएस विश्वनाथन ने भी कहा कि प्रशंसकों को अब धोनी को पीली जर्सी में मैदान पर खेलते देखने का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन टीम को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

महेन्द्र सिंह धोनी: एक ऐसा नाम, जिसे क्रिकेट के पन्नों में हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा

क्रिकेट की दुनिया में कई खिलाड़ी आए और गए, कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रचा, लेकिन कुछ नाम ऐसे होते हैं जो सिर्फ अपने…

सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली ने तोड़ा! ODI में रन चेज के बने बादशाह

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने 74 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने ODI में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने रनों की…

Manoj Prasad

बकिंघम पैलेस में क्रिकेट का रोमांच, सौरभ गांगुली की गेंद पर प्रिंस विलियम ने लगाया शॉट

लंदन: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम लंदन स्थित बकिंघम पैलेस के पीछे क्रिकेट खेलते नजर आए। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरभ…

admin

BCCI की चुप्पी पर सवाल: रोहित समेत 32 क्रिकेटर चोटिल, एक साल में 32 क्रिकेटरों ने कराया रिहैब

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की रिपोर्ट से हुआ खुलासा, मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत के पैर की हड्डी टूटी थी

admin