Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

IPL में बढ़ेंगी 2 नई टीमें! 2028 से 12 टीमों का टूर्नामेंट संभव, पुणे-वडोदरा रेस में आगे

लेखक: admin

अपडेट: 2 मिनट में पढ़ें

IPL में बढ़ेंगी 2 नई टीमें! 2028 से 12 टीमों का टूर्नामेंट संभव, पुणे-वडोदरा रेस में आगे

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का विस्तार हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई 2028 से दो नई फ्रेंचाइजी जोड़ने पर विचार कर रहा है। ऐसा होने पर लीग में टीमों की संख्या 10 से बढ़कर 12 हो जाएगी। नई टीमों के लिए पुणे और वडोदरा को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, अभी बातचीत शुरुआती दौर में है और अंतिम फैसला होना बाकी है।

नई फ्रेंचाइजी की कीमत 8,900 करोड़ रुपये से ज्यादा
रिपोर्ट के अनुसार, नई टीम की कीमत एक अरब डॉलर यानी करीब 8,900 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। निवेश के लिए निजी इक्विटी कंपनियों, पश्चिम एशिया के सॉवरेन वेल्थ फंड, अमेरिकी निवेशकों और भारतीय कारोबारी समूहों की रुचि बताई जा रही है।

2022 में शामिल हुई थीं दो नई टीमें
IPL में इससे पहले 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस शामिल हुई थीं। लखनऊ को आरपीएसजी समूह ने 940 मिलियन डॉलर और गुजरात को सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने 750 मिलियन डॉलर में खरीदा था।

2028-2032 के मीडिया राइट्स से जुड़ी तैयारी
दो नई टीमों को शामिल करने की चर्चा IPL के अगले मीडिया राइट्स चक्र (2028-2032) से जुड़ी है। मौजूदा 2023-2027 मीडिया राइट्स 6.2 अरब डॉलर में बिके थे। हालांकि, टीमों की संख्या बढ़ाने से पहले खिलाड़ियों की उपलब्धता, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर और प्रसारण कंपनियों की रुचि जैसे पहलुओं पर विचार करना होगा। नई टीमों से मैचों की संख्या और प्रसारण खर्च भी बढ़ सकता है।

पुणे में पहले भी खेल चुकी हैं IPL टीमें
पुणे में पहले पुणे वॉरियर्स इंडिया (2011-2013) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट (2016-2017) खेल चुकी हैं। राइजिंग पुणे सुपरजायंट 2017 में फाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे मुंबई इंडियंस से एक रन से हार मिली थी।

हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह के ट्रेड का दावा
इसी बीच IPL से जुड़ी एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं। वहीं, पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के मुंबई इंडियंस में जाने की चर्चा है। हालांकि, इस ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- लद्दाख में भारतीय वायुसेना की ऐतिहासिक उपलब्धि, 13,629 फीट की ऊंचाई पर न्योमा एयरबेस में उतरा IL-76MD विमान

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

महेन्द्र सिंह धोनी: एक ऐसा नाम, जिसे क्रिकेट के पन्नों में हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा

क्रिकेट की दुनिया में कई खिलाड़ी आए और गए, कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रचा, लेकिन कुछ नाम ऐसे होते हैं जो सिर्फ अपने…

IPL से एमएस धोनी का संन्यास, अब CSK के मेंटॉर की संभालेंगे जिम्मेदारी; फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा ऐलान

19 साल का सफर खत्म, अब मैदान के बाहर से तैयार करेंगे चेन्नई सुपर किंग्स की नई पीढ़ी; पांच IPL खिताब जिताने वाले कप्तान की टीम में नई पारी

admin

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को मिली वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में 244 रन से हारा भारत, श्रेयस अय्यर की कप्तानी का आगाज बना बुरा सपना; पहली ही गेंद पर हुए आउट

Manoj Prasad

सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली ने तोड़ा! ODI में रन चेज के बने बादशाह

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने 74 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने ODI में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने रनों की…

Manoj Prasad