Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

दुर्गापूजा में खाने की गुणवत्ता पर नजर, पार्क स्ट्रीट के कई रेस्तरां में छापेमारी

लेखक: admin

2 मिनट में पढ़ें

दुर्गापूजा में खाने की गुणवत्ता पर नजर, पार्क स्ट्रीट के कई रेस्तरां में छापेमारी
फोटो: Google

कोलकाता। दुर्गापूजा के दौरान महानगर की सड़कों पर उमड़ रही भीड़ के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्तरां और खानपान की दुकानों पर निगरानी बढ़ा दी है। इसी सिलसिले में पार्क स्ट्रीट, रसेल स्ट्रीट और मिडलटन स्ट्रीट के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान खराब पनीर और एक्सपायरी ग्रेवी मिलने पर अधिकारियों ने उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया।

खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच

कोलकाता नगर निगम के सात नंबर बोरो क्षेत्र में ‘मोबाइल फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ की टीम ने अभियान चलाया। अधिकारियों ने मिठाई की दुकानों के अलावा रोल, चाउमीन, मोमो, बिरयानी, चिकन चाप और चाइनीज व्यंजन बेचने वाले प्रतिष्ठानों की भी पड़ताल की। मोबाइल वैन की मदद से खाद्य पदार्थों की तत्काल जांच की गई। पार्क स्ट्रीट और मिडलटन स्ट्रीट में कुल 27 दुकानों का निरीक्षण कर 40 खाद्य नमूने एकत्र किए गए।

खराब पनीर और एक्सपायरी ग्रेवी पर कार्रवाई

जांच के दौरान पनीर का नमूना खराब पाया गया। इसके बाद नगर निगम की खाद्य सुरक्षा टीम ने करीब दो किलो पनीर को मौके पर ही नष्ट कर दिया। कुछ रेस्तरां में ग्रेवी जैसे खाद्य पदार्थों पर उनके तैयार होने की तारीख का उल्लेख करने वाला टैग भी नहीं मिला। अधिकारियों ने करीब 20 किलो एक्सपायरी ग्रेवी भी नष्ट कर दी। इससे पहले महाषष्ठी के दिन देशप्रिय पार्क के आसपास स्थित कई रेस्तरां में भी इसी तरह की जांच की गई थी।

खाद्य सुरक्षा नियमों पर जोर

खाद्य सुरक्षा विभाग पिछले करीब एक महीने से पूरे बंगाल में दुकानों और रेस्तरां का निरीक्षण कर रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अभियान के बाद कई प्रतिष्ठानों में सुधार देखने को मिला है। अधिकतर दुकानों में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के वैध लाइसेंस प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित किए जा रहे हैं। पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर जरूरी लेबल और लाइसेंस संबंधी जानकारी भी मिल रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, अब कई दुकानों में खुले मसालों के बजाय ब्रांडेड कंपनियों के मसालों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान साफ-सफाई पर भी पहले से अधिक ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि, जांच में किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता या सुरक्षा से जुड़ी गड़बड़ी मिलने पर उसे तत्काल नष्ट किया जाएगा। दुर्गापूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग रेस्तरां और सड़क किनारे की दुकानों में भोजन करते हैं। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने जांच अभियान तेज किया है।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

चोरबागान भगदड़: अप्रशिक्षित निजी सुरक्षाकर्मियों के भरोसे थी भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी, एसआईटी की जांच में बड़ा खुलासा

कोलकाता। चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत के मामले की जांच में कई गंभीर लापरवाहियां सामने आई हैं। लालबाजार में…

Manoj Prasad

चोरबागान हादसा: बर्धमान में पीड़ित परिवार से मिले शुभेंदु, 25 लाख की मदद

कोलकाता। कोलकाता महानगर के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ और कुचलने की घटना में जान गंवाने वाले 19 लोगों के परिवारों से…

admin

कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, कई घायल

चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में सप्तमी की शाम को भगदड़ मचने से कई श्रद्धालु भीड़ की चपेट में आ गए। 19 लोगों की मौत से पसरा मातम

admin

दुर्गापूजा पंडालों में उमड़ा जनसैलाब, मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी भीड़

कोलकाता। दुर्गापूजा की षष्ठी पर कोलकाता महानगर और उपनगरों में उत्सव का उल्लास चरम पर पहुंच गया। मां दुर्गा के दर्शन और भव्य पूजा पंडालों की…

admin