Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

दुर्गा पूजा पर पड़ेगा चक्रवात का असर! कहीं बेवजह मौसम बिगाड़ न दे प्लान

अलीपुर मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दुर्गा पूजा के दौरान दक्षिण बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

लेखक: admin

1 मिनट में पढ़ें

दुर्गा पूजा पर पड़ेगा चक्रवात का असर! कहीं बेवजह मौसम बिगाड़ न दे प्लान
फोटो: Google

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के सक्रिय होने की वजह से अलीपुर मौसम विभाग ने गुरुवार पंचमी से शनिवार की पहली सप्तमी तक हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। कोलकाता, हावड़ा, उत्तर दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। रविवार को तटीय जिलों में भी हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है।

चतुर्थी से मौसम में बदलाव

दक्षिण बंगाल में आज, बुधवार से मौसम बदलने का अनुमान सही निकला। कोलकाता के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई । गुरुवार से शनिवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की ज़्यादा संभावना है। रविवार को भी तटीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी जबकि सोमवार से मौसम फिर से सामान्य हो जायेगा। अनुमान है कि अष्टमी से पश्चिमी जिलों में तापमान धीरे-धीरे कमने लगेगा।

उत्तर बंगाल में शुष्क रहेगा मौसम

दूसरी ओर, उत्तर बंगाल में मौसम ज़्यादातर सूखा ही रहेगा। गुरुवार तक आसमान साफ़ रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को एक-दो जिलों में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश की थोड़ी संभावना है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार में हल्की बारिश की संभावना है।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

चोरबागान भगदड़: अप्रशिक्षित निजी सुरक्षाकर्मियों के भरोसे थी भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी, एसआईटी की जांच में बड़ा खुलासा

कोलकाता। चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत के मामले की जांच में कई गंभीर लापरवाहियां सामने आई हैं। लालबाजार में…

Manoj Prasad

चोरबागान हादसा: बर्धमान में पीड़ित परिवार से मिले शुभेंदु, 25 लाख की मदद

कोलकाता। कोलकाता महानगर के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ और कुचलने की घटना में जान गंवाने वाले 19 लोगों के परिवारों से…

admin

कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, कई घायल

चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में सप्तमी की शाम को भगदड़ मचने से कई श्रद्धालु भीड़ की चपेट में आ गए। 19 लोगों की मौत से पसरा मातम

admin

दुर्गापूजा पंडालों में उमड़ा जनसैलाब, मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी भीड़

कोलकाता। दुर्गापूजा की षष्ठी पर कोलकाता महानगर और उपनगरों में उत्सव का उल्लास चरम पर पहुंच गया। मां दुर्गा के दर्शन और भव्य पूजा पंडालों की…

admin