Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

दिवाली के बाद रामलीला मैदान में रैली करें, दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से मांगा 20 मिनट का समय

लेखक: admin

2 मिनट में पढ़ें

Ramleela Maidan
Ramleela Maidan · फोटो: सोशल मिडिया

नई दिल्ली। दिल्ली में ‘वोट चोरी’ के विरोध में रविवार को रामलीला मैदान में होने वाली विपक्षी गठबंधन INDIA की रैली को स्थगित करने की मांग एक बार फिर उठी है। दिल्ली के व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली दिवाली के बाद आयोजित करने की अपील की है। संगठन के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने राहुल से मुलाकात के लिए 20 मिनट का समय भी मांगा है। बृजेश गोयल ने पत्र में लिखा कि व्यापारी टकराव नहीं, बातचीत चाहते हैं। राहुल गांधी कहते हैं कि वे सभी की बात सुनते हैं और छोटे व्यापारियों की समस्याओं को भी समझते हैं। इसी भरोसे के साथ व्यापारी उनसे 20 मिनट का समय मांग रहे हैं। संगठन का कहना है कि यही लोकतंत्र की खूबसूरती है।

CTI के मुताबिक, रामलीला मैदान से पांच किलोमीटर के दायरे में दिल्ली के 20 प्रमुख बाजार हैं। दिवाली से पहले इन बाजारों में खरीदारी बढ़ जाती है। ऐसे में रविवार को विपक्षी गठबंधन की रैली में करीब 10 लाख लोगों के जुटने की संभावना के कारण कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। इसी वजह से व्यापारियों ने रैली दिवाली के बाद आयोजित करने की अपील की है। गठन ने यह भी कहा है कि यदि राहुल गांधी उन्हें भरोसा दिला दें कि रामलीला मैदान में रैली से कारोबार को कोई आर्थिक नुकसान नहीं होगा, तो वे रैली स्थगित करने की मांग नहीं करेंगे। जिन बाजारों के कारोबार पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है, उनमें चांदनी चौक, भागीरथ पैलेस, खारी बावली, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, कश्मीरी गेट, करोल बाग, दरियागंज, पहाड़गंज, जामा मस्जिद-मीना बाजार और लाजपत राय मार्केट सहित 20 बाजार शामिल हैं।

इससे पहले 24 अक्टूबर को भी CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली स्थगित करने की अपील की थी। इसके जवाब में राहुल ने सोमवार को कहा था कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कथित ‘वोट चोरी’ और SIR में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की पहल करते हैं, तो देशभर में सभी विरोध प्रदर्शन बंद हो जाएंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि व्यापारी संगठन के नेता बृजेश गोयल भाजपा से जुड़े हैं। वहीं, कारोबारियों की आशंकाओं पर राहुल गांधी ने कहा था कि दिल्ली में मेट्रो और सड़कें बंद की जा रही हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि यदि वोट चोरी होती है, तो उनकी दुकानें, बचत और बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित नहीं रहेगा।

राहुल गांधी पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, RSS प्रमुख मोहन भागवत और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाते रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग का समर्थन किया है। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने भी कहा था कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे दें, तो विपक्ष पांच मिनट में रामलीला मैदान खाली कर देगा।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, 10 राज्यों में बारिश से गिरा तापमान; ठंड ने दी दस्तक

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तट से टकराए चक्रवाती तूफान का असर अब देश के कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से उत्तर और मध्य भारत के…

admin

काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराया यात्रियों से भरा टेम्पो-ट्रैवलर; 23 लोगों की मौत

असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यात्रियों से भरे एक टेम्पो-ट्रैवलर की सामने से आ रहे…

Manoj Prasad

दिल्ली समेत उत्तर भारत में प्रदूषण का कहर, बठिंडा में AQI 1379 के पार; कोलकाता की हवा अपेक्षाकृत साफ

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। खासकर उत्तर भारत के शहरों में जहरीली हवा ने लोगों की…

Manoj Prasad