Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

आज से दुर्गापूजा की सुरक्षा में उतरेगी अतिरिक्त पुलिस, 2,981 पंडालों पर रहेगी नजर

लेखक: admin

2 मिनट में पढ़ें

आज से दुर्गापूजा की सुरक्षा में उतरेगी अतिरिक्त पुलिस, 2,981 पंडालों पर रहेगी नजर
फोटो: Google

कोलकाता। दुर्गापूजा के दौरान भीड़ संभालने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोलकाता पुलिस ने विशेष तैयारी की है। मंगलवार, तृतीया से ही शहर में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती शुरू होगी, जबकि बुधवार, चतुर्थी की शाम से पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो जाएगी। इस साल कोलकाता में 2,981 पूजा पंडाल हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 400 से अधिक हैं।

सबसे ज्यादा पंडाल जादवपुर और बेहाला में

कोलकाता पुलिस के अनुसार, जादवपुर डिवीजन में सबसे ज्यादा 685 पूजा पंडाल हैं। इसके बाद बेहाला में 598, पूर्वी कोलकाता में 335, उत्तर कोलकाता में 312, दक्षिण कोलकाता में 258, दक्षिण-पूर्व कोलकाता में 208, ईस्ट डिवीजन में 193, भांगड़ में 148, मध्य कोलकाता में 128 और बंदरगाह क्षेत्र में 116 पंडाल हैं।

बड़े पंडालों के आसपास कड़ी सुरक्षा

कॉलेज स्क्वायर, मोहम्मद अली पार्क, संतोष मित्र स्क्वायर और एलन पार्क जैसे प्रमुख पूजा पंडालों के आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बड़े पंडालों के पास पुलिस पिकेट और सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। पुलिसकर्मी भीड़ नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं को एक पंडाल से दूसरे पंडाल तक जाने में मदद करेंगे।

दिन में भी 27 पंडालों पर रहेगी पुलिस

दिन के समय भी पूजा पंडालों में भीड़ को देखते हुए 27 प्रमुख पंडालों में पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा, प्रत्येक डिवीजन में 10 से 15 छोटे पंडालों पर भी पुलिस की व्यवस्था होगी। जरूरत के अनुसार, प्रत्येक पंडाल में चार से आठ पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

20 हजार स्वयंसेवक संभालेंगे भीड़

भीड़ और यातायात संभालने के लिए पुलिस के साथ करीब 20 हजार स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। पुलिस अधिकारी और जवान शाम चार बजे से सड़कों पर उतरेंगे। श्रद्धालुओं को सड़क पार कराने और यातायात सुचारु रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पेट्रोलिंग के लिए तैनात होंगी विशेष टीमें

सुरक्षा के लिए 20 हेवी रेडियो फ्लाइंग स्क्वॉड, 10 स्पेशल रेडियो फ्लाइंग स्क्वॉड और 30 पीसीआर मोबाइल वैन तैनात की जाएंगी। ये वाहन ट्रैफिक पुलिस के संपर्क में रहेंगे और जरूरत पड़ने पर दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचाने में मदद करेंगे। इसके अलावा, सात मोबाइल पुलिस असिस्टेंट वैन शहर में गश्त करेंगी, छह स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथ बनाए जाएंगे और नौ जगहों पर क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात रहेगी।

घाटों और मेट्रो स्टेशनों पर भी निगरानी

नदी के घाटों पर निगरानी के लिए कोलकाता पुलिस की तीन लॉन्च 15 घाटों पर गश्त करेंगी। वहीं, 42 वॉच टावरों से दूरबीन के जरिए नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए 14 पुलिस एंबुलेंस और 14 ट्रॉमा केयर एंबुलेंस तैयार रहेंगी। बच्चों और बुजुर्गों के गुम होने की स्थिति में मदद के लिए 10 मिसिंग पर्सन स्क्वॉड की गाड़ियां भी गश्त करेंगी। इसके अलावा, शहर के 32 मेट्रो स्टेशनों के बाहर पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। दुर्गापूजा विसर्जन 21 से 24 अक्टूबर तक होगा, जिसके लिए भी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

चोरबागान भगदड़: अप्रशिक्षित निजी सुरक्षाकर्मियों के भरोसे थी भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी, एसआईटी की जांच में बड़ा खुलासा

कोलकाता। चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत के मामले की जांच में कई गंभीर लापरवाहियां सामने आई हैं। लालबाजार में…

Manoj Prasad

चोरबागान हादसा: बर्धमान में पीड़ित परिवार से मिले शुभेंदु, 25 लाख की मदद

कोलकाता। कोलकाता महानगर के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ और कुचलने की घटना में जान गंवाने वाले 19 लोगों के परिवारों से…

admin

कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, कई घायल

चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में सप्तमी की शाम को भगदड़ मचने से कई श्रद्धालु भीड़ की चपेट में आ गए। 19 लोगों की मौत से पसरा मातम

admin

दुर्गापूजा पंडालों में उमड़ा जनसैलाब, मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी भीड़

कोलकाता। दुर्गापूजा की षष्ठी पर कोलकाता महानगर और उपनगरों में उत्सव का उल्लास चरम पर पहुंच गया। मां दुर्गा के दर्शन और भव्य पूजा पंडालों की…

admin