Halchal News – Halchal News
ताज़ा खबरें

सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान! हल्दिया में पेप्सी, हरिनघाटा में कैंपा कोला से बंगाल में उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चतुर्थी के दिन हल्दिया से की बड़ी घोषणा। एक प्लांट के उदघाटन के दौरान उन्होंने राज्य में निवेश को लेकर कहीं कई बातें

लेखक: admin

1 मिनट में पढ़ें

सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान! हल्दिया में पेप्सी, हरिनघाटा में कैंपा कोला से बंगाल में उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार
फोटो: Google

कोलकाता: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चतुर्थी के दिन हल्दिया से बंगाल में निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद कैंपा कोला राज्य में बड़ा इन्वेस्टमेंट करने वाली है। रिलायंस ग्रुप कल्याणी के हरिनघाटा में एक प्लांट खोलने जा रहा है। प्लांट का शिलान्यास बुधवार, 28 अक्टूबर को किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हल्दिया में दो और प्लांट होंगे। पेप्सी 98 एकड़ ज़मीन पर प्लांट लगाएगी। और 50 एकड़ ज़मीन पर मेडिकल डिवाइस बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने ये बातें हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी कंपनी एडपर्मा प्राइवेट लिमिटेड के एक फिनोल और एसीटोन प्रोडक्शन सेंटर के उदघाटन के दौरान कही।

इंडस्ट्री की कमी ने राज्य के विकास की रफ़्तार रोकी

मुख्यमंत्री ने चुनाव के दौरान भाजपा के द्वारा किए गए वादों का जिक्र करते हुए कहा की, BJP ने वादा किया था कि उनकी सरकार बंगाल की खोई हुई शान वापस लाएगी। राज्य सरकार उसी दिशा में अग्रसर है। उन्होंने बंगाल में उद्योगों पर संकट के लिए पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आश्वासन दिया कि उनकी सरकार पूर्व सरकारों वाली गलतियां नहीं दोहराएगी।

लक्स कोज़ी , अमूल फैक्ट्री का प्रोसेस शुरू


इससे पहले, लक्स कोज़ी की नई फैक्ट्री से लेकर अमूल की फैक्ट्री खोलने का प्रोसेस शुरू हो गया है। ईस्ट मिदनापुर के दादनपतराबार में एक डीप पोर्ट बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टमेंट लाने के लिए मुकेश अंबानी और गौतम अडानी से मुलाकात की है। अडानी न्यूटाउन में एक हॉस्पिटल बना रहे हैं। अब मुख्यमंत्री की यह घोषणा कि कैंपा कोला हरिंघट्टा में प्लांट खोलेगा ने उद्योगपतियों के हौसले को बुलंद कर दिया है।

खबर अच्छी लगी? दूसरों के साथ शेयर करें।

0 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

LTCG टैक्स पर जल्द बड़ा फैसला ले सकती है सरकार, बजट से पहले दरों में बदलाव संभव

नई दिल्ली। शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स को लेकर आने वाले हफ्तों में अहम फैसला हो सकता है।…

admin

दुनिया की सुस्ती के बीच भारत की रफ्तार बरकरार, IMF ने ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7% किया

नई दिल्ली। दुनिया की अर्थव्यवस्था में सुस्ती और महंगे कच्चे तेल की चिंता के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर अच्छी खबर आई है।…

admin

जीएसटी में नई रणनीति की तैयारी, डेटा से पकड़ी जाएगी कर चोरी; बी2सी ई-बिलिंग की शुरुआत अप्रैल 2027 से

करदाताओं पर अनावश्यक दबाव घटाने और स्वैच्छिक अनुपालन बढ़ाने पर जोर, जांच प्रक्रिया को अधिक तकनीक आधारित बनाने की योजना

admin

यूरोप के बजाय भारत में कार निर्माण को मिलेगी रफ्तार, पीयूष गोयल ने दिया टाटा-जगुआर का उदाहरण

नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि यूरोप के सख्त और अव्यावहारिक नियमों के कारण वहां वाहन विनिर्माण की…

admin